शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
धनतेरस 2026:धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना है शुभ, बाजार जाने से पहले पढ़ लें ये लिस्ट – Dhanteras 2026 Shubh Shopping These Auspicious Items Vastu Tips
ज्योतिष

धनतेरस 2026:धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना है शुभ, बाजार जाने से पहले पढ़ लें ये लिस्ट – Dhanteras 2026 Shubh Shopping These Auspicious Items Vastu Tips

November 5, 2026


धनतेरस 2026: धनतेरस का त्योहार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन को सुख-समृद्धि, धन और वैभव का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भगवान कुबेर को धन का देवता माना जाता है और उनकी कृपा से घर में आर्थिक खुशहाली बनी रहती है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी समेत कई वस्तुएं खरीदने की धार्मिक मान्यता है। आइए जानते हैं कि कौन सी वस्तुएं हैं, जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदना शुभ माना जाता है। 

सोना

धनतेरस के सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सोना धन, स्थिरता और समृद्धि का प्रतीक है। धनतेरस के दिन लोग सोने के सिक्के और आभूषण खरीदते हैं।

चांदी 

धनतेरस के दिन चांदी खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस त्योहार पर कई लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आकृति वाले चांदी के सिक्के खरीदते हैं। इसके अलावा चांदी के बर्तन भी खरीदते हैं। माना जाता है कि चांदी शुद्धता और शुभता का प्रतीक है। 

dhanteras 2026 shubh shopping these auspicious items vastu tips

धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना है शुभ
– फोटो : AI

पीतल और तांबा

धनतेरस पर नए बर्तन खरीदने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसके कारण धनतेरस को बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। आप पीतल और तांबा की थाली, कटोरी, गिलास और रसोई के दूसरे उपयोगी बर्तन खरीद सकते हैं।

dhanteras 2026 shubh shopping these auspicious items vastu tips

धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना है शुभ
– फोटो : AI

मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति

धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की नई मूर्ति या तस्वीर खरीदना शुभ होता है। दिवाली की पूजा के लिए लोग इस दिन नई प्रतिमाएं खरीदते हैं। धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी धन और वैभव की देवी हैं, जबकि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और शुभ कार्यों का देवता हैं। मूर्ति खरीदते समय आकार और पूजा घर में रखने के स्थान का भी ध्यान रखना चाहिए। 

धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, नहीं तो पानी की तरह बह जाएगा पैसा

dhanteras 2026 shubh shopping these auspicious items vastu tips

धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना है शुभ
– फोटो : freepik

नया झाड़ू 

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि झाड़ू को मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। इसे घर की गंदगी और नकारात्मकता दूर करने का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग झाड़ू खरीदते हैं।

त्रिग्रही योग 2026: दिवाली से एक दिन पहले तुला राशि में बनेगा शुभ योग, इन 4 राशियों को मिलेगा धन लाभ 

dhanteras 2026 shubh shopping these auspicious items vastu tips

धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना है शुभ
– फोटो : AI

साबुत धनिया 

धनतेरस के पर्व पर साबुत धनिया खरीदने की परंपरा है। कुछ लोग धनिया को पूजा में शामिल करते हैं और बाद में इसे मिट्टी में बोते हैं। मान्यता है कि धनिया के बीज विकास, खुशहाली और समृद्धि के प्रतीक हैं। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X