खरगोन:फर्जी Cid अफसर और डॉक्टर बनकर नाबालिग को फंसाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई – Khargone: Accused Arrested For Entrapping A Minor By Posing As A Fake Cid Officer And A Doctor

अपराध
November 5, 2026

अपराध
पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी अबुझर खान को नाबालिग लड़की से मिलने खरगोन पहुंचने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग के संपर्क में आया था। उसने अलग-अलग मौकों पर खुद को शिक्षक, डॉक्टर, CID अधिकारी और कोचिंग सेंटर का संचालक बताकर नाबालिग का विश्वास जीतने की कोशिश की।
कई फर्जी पहचान बताकर किया संपर्क
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नाबालिग को प्रभावित करने के लिए अलग-अलग पहचान बताई। उसने पहले खुद को एक प्रतिष्ठित स्कूल का शिक्षक बताया। इसके बाद डॉक्टर और CID का वरिष्ठ अधिकारी होने का दावा किया। आरोपी ने शहर में बड़ा कोचिंग संस्थान चलाने की बात भी कही थी। पुलिस के अनुसार, उसने फर्जी दस्तावेज और तस्वीरें दिखाकर नाबालिग का भरोसा हासिल करने की कोशिश की।
पढ़ें: पटवारी ने बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर पार की नदी; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला
परिजनों के संदेह के बाद पुलिस को दी सूचना
नाबालिग के परिजनों को आरोपी की गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। आरोपी के उत्तर प्रदेश से खरगोन पहुंचने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन और कुछ फर्जी पहचान पत्र जब्त किए हैं।
BNS और पॉक्सो के तहत केस दर्ज
कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी अबुझर खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या उसने पहले भी किसी अन्य स्थान पर इसी तरह की घटना को अंजाम दिया है।
November 13, 2026
लोक संस्कृति, पारंपरिक कलाओं और निमाड़ी बोली की समृद्ध विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से ऐतिहासिक नगरी महेश्वर में 24 से 26 नवंबर तक तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देवी अहिल्या घाट पर प्रतिदिन शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। उत्सव […]
November 12, 2026
धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन विस्तार बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना आलि कदर मुफद्दल सैफुद्दीन गुरुवार दोपहर बड़वाह पहुंचे। नगर में 53वें दाई मुफद्दल सैफुद्दीन का यह पहला आगमन है। समाज के महिला और पुरुष वर्ग ने उत्साहपूर्वक उनकी अगवानी की। धर्मगुरु कृषि उपज मंडी के सामने स्थित हाजी नोमान अली के निवास स्थान पहुंचे। […]
November 11, 2026
ग्राम अंदड़ में लक्कड़बग्घे जैसा दिखने वाले अज्ञात जंगली जानवर ने बुधवार को 10 से अधिक लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। हमले में बच्चे, महिलाएं और खेतों में काम कर रहे ग्रामीण शामिल हैं। पांच से अधिक घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
