शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ओंकारेश्वर:मुरारी बापू की रामकथा में खुली व्यवस्थाओं की पोल, तेज धूप में इंतजार करते दिखे संत और बुजुर्ग – Omkareshwar: Murari Bapu’s Ram Katha Faces Questions Over Entry Arrangements As Saints Wait In Heat
खंडवा

ओंकारेश्वर:मुरारी बापू की रामकथा में खुली व्यवस्थाओं की पोल, तेज धूप में इंतजार करते दिखे संत और बुजुर्ग – Omkareshwar: Murari Bapu’s Ram Katha Faces Questions Over Entry Arrangements As Saints Wait In Heat

November 5, 2026


Omkareshwar: Murari Bapu’s Ram Katha Faces Questions Over Entry Arrangements as Saints Wait in Heat

धूप में इंतजार करते संतजन

विस्तार

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में हो रही प्रसिद्ध कथाकार मुरारी बापू की रामकथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ लेकिन कथा स्थल पर प्रवेश व्यवस्था को लेकर कुछ ऐसे दृश्य सामने आए, जिन्होंने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए।

कथा स्थल के बाहर संतों और श्रद्धालुओं को काफी देर तक प्रवेश के लिए इंतजार करना पड़ा। सामने आए वीडियो में कुछ संत जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ संत तेज धूप में खड़े होकर अंदर जाने की प्रतीक्षा करते नजर आए। गर्मी से बचाने के लिए कुछ श्रद्धालुओं ने स्वयं छतरियां लगाकर संतों को छांव देने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें: इंदौर: इस साल कम बारिश के कारण जलसंकट, मंत्री विजयवर्गीय ने कहा-जल नीति बनाकर पानी की खपत कम करे

सबसे संवेदनशील दृश्य यह रहा कि उम्रदराज संतों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को भी कुछ समय तक प्रवेश के लिए इंतजार करना पड़ा। धार्मिक आयोजन में जहां संतों और बुजुर्गों के लिए विशेष सम्मान एवं सुविधा की अपेक्षा की जाती है, वहीं उन्हें इस तरह धूप में खड़ा रहना पड़े तो स्वाभाविक रूप से व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। यह आयोजन देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं और संतों के लिए आस्था का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे में प्रवेश व्यवस्था, बैठने की सुविधा, छांव, पेयजल और बुजुर्गों के लिए अलग व्यवस्था पहले से सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।

ऐसे दृश्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा जरूर छेड़ दी है। अब देखना होगा कि आयोजन समिति और प्रशासन इस स्थिति को किस तरह देखते हैं और आगे संतों एवं बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए क्या बेहतर व्यवस्थाएं की जाती हैं।

जताई नाराजगी

संतों को रोके जाने एवं बाहर धूप में खड़े रहने को लेकर ओंकारेश्वर दर्शन संत मंडल के अध्यक्ष संत मंगलदास त्यागी जी महाराज ने कहा कि आमंत्रण देकर कथा में बुलाना और उसके बाद इस तरह संतों को बाहर खड़ा करना यह धर्म संगत नहीं है। जो संत आए थे वे भी बड़े आश्रम के थे। महामंडलेश्वर थे। जब उनको अंदर नहीं जाने दिया तो वह बड़ी शालीनता से वहां पर बाहर बैठ गए। यह सरासर ओंकारेश्वर के संतों का अपमान है। एक ओर जहां संत ओंकारेश्वर में मोरारी बापू का स्वागत-सत्कार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके व्यवस्थापक भक्त स्थानीय संतों का अपमान कर रहे हैं। या ठीक नहीं है। ऐसा रहा तो संत समाज आने वाले समय में उनके किसी आमंत्रण को स्वीकार नहीं करेगा। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X