शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बुलंदशहर:संदिग्ध परिस्थितियों में मिला रिक्शा चालक का शव, परिजनों में पसरा मातम,जानें मौत की वजह – Rickshaw Puller Body Found Under Suspicious Circumstances Family Plunged Into Grief Find Out Cause Of Death In
बुलंदशहर

बुलंदशहर:संदिग्ध परिस्थितियों में मिला रिक्शा चालक का शव, परिजनों में पसरा मातम,जानें मौत की वजह – Rickshaw Puller Body Found Under Suspicious Circumstances Family Plunged Into Grief Find Out Cause Of Death In

November 5, 2026


Rickshaw puller body found under suspicious circumstances family plunged into grief find out cause of death in

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विस्तार

खुर्जा जीटी रोड पर बृहस्पतिवार सुबह बीकेडीए कार्यालय के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ई-रिक्शा चालक का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में चालक की मौत के कारण अधिक शराब का सेवन और पुरानी बीमारी सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि जीटी रोड पर कालिंदी कुंज कॉलोनी के बाहर एक मृतक पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर गए और जांच पड़ताल की। जांच में मृतक की शिनाख्त सुरेश (55) निवासी देवी मंदिर कॉलोनी के रूप में हुई।

इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। मृतक का शव देख परिजन बिलख उठे। भाई अजय ने बताया कि सुरेश ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। सुरेश को पहले से कुछ बीमारी थी, जिनका उपचार चल रहा था। वहीं, थान प्रभारी ने बताया कि प्रथमा दृष्टया अधिक शराब पीने और बीमारी के कारण मौत होना सामने आ रहा है। इसकी पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम जांच कराई जा रही है। परिजनों की ओर से किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X