बदायूं के बाजारों में रौनक:धनतेरस पर खरीदारी का बदला ट्रेंड, चांदी के हाथी-मछली और कछुआ की भी मांग – Dhanteras 2026 Festive Fervor Grips The Markets Of Badaun
November 5, 2026
दुकान में रखीं चांदी की मूर्तियां – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदायूं में धनतेरस के लिए बाजार सज गए हैं। सराफा और बर्तन बाजार में रौनक छाई है। व्यापारियों को शुक्रवार को धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए ग्राहकों का इंतजार है। व्यापारियों ने दुकानों में नया स्टॉक भरा है। इस बार जमकर धनवर्षा की उम्मीद है। धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और झाड़ू तक खरीदने की परंपरा है। सराफा कारोबारियों के अनुसार इस बार अच्छा कारोबार की उम्मीद है। पिछले साल के मुकाबले ग्राहकों की ओर से अधिक बुकिंग की गई है।
बदायूं के ब्लॉक आसफपुर के गांव परसिया में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। स्रोत विभा बदायूं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दबतोरी के परसिया में शिविर लगाया गया है। इसमें 42 लोग बुखार से पीड़ित मिले। डॉक्टर की ओर से सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां दी गईं। वहीं, बुखार पीड़ितों […]
बदायूं के अलापुर में स्थित इनाया नर्सिंग होम को सील करते डिप्टी सीएमओ डॉ. गौस मोहम्मद, डॉ. कौश अलापुर। प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने इनाया नर्सिंग होम सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान टीम को नर्सिंग होम का संचालक और अन्य स्टाफ मौके पर नहीं मिला। संचालक […]