शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:सड़क किनारे फेंका गया जैविक कचरा, नर्सिंग होम की हुई जांच – Organic Waste Dumped On Roadside; Nursing Home Investigated

November 5, 2026


फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ चौराहे के निकट जैविक कचरा पड़ा होने का वीडियो वायरल होने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बुधवार को नर्सिंगहोम में छापा मारा। जांच करने के बाद मानक पूरे करने के निर्देश दिए।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कानपुर के सहायक वैज्ञानिक एसडी सिंह व जूनियर लैब सहायक प्रसून पाल के साथ फतेहगढ़ स्थित दास नर्सिंग होम पहुंचे। उन्होंने नर्सिंग होम से जैविक कचरा निस्तारण के इंतजाम देखे। अधिकारियों ने डॉ. अंकित मोहन दास को वीडियो दिखाते हुए कहा कि फतेहगढ़ चौराहे के सड़क किनारे फेंके गए जैविक कचरे पर दास नर्सिंग होम का पर्चा भी पड़ा दिख रहा है। इस पर डॉक्टर ने कहा कि जो पर्चा है उस पर तो कुछ लिखा भी नहीं है। उनके अस्पताल से तो नामित कंपनी के कर्मचारी नियमित कचरा उठा ले जाते हैं। इससे सड़क किनारे फेंका गया कचरा किसी दूसरे अस्पताल से आया होगा।

टीम ने अस्पताल में लगे ईटीपी का भी निरीक्षण किया। इससे पहले सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय, एसीएमओ डॉ. सर्वेश यादव, डॉ. सरवर इकबाल व डॉ. परीक्षित सफीर ने दास नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक एसडी सिंह ने बताया कि सड़क किनारे जैविक कचरा फेंके जाने के मामले में दास नर्सिंग होम को नोटिस देकर जवाब मांगा जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X