Auraiya News:तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवक घायल – Two Youths Injured After Being Hit By A Speeding Tractor
रुरुगंज। गांव पुरवा गुमानी निवासी मोहित (18) बाइक से जोरन पुरवा दिबियापुर जा रहे थे। तभी सरकारी अस्पताल के पास बाइक सवार तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे में युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पीछे बैठे अमित को भी चोट लग गई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस घायलों को बिधूना सीएचसी ले गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।(संवाद)
