भोपाल:आठ आईपीएस अधिकारियों के प्रभार बदले, अवधेश अब डीजीपी के पीएसओ – Madhya Pradesh Police Headquarters Transfers Eight Ips Officers Avadhesh Goswami Dgp Pso

पुलिस अफसरों के तबादले।
– फोटो : amar ujala
November 5, 2026

पुलिस अफसरों के तबादले।
– फोटो : amar ujala
राज्य के पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल किया है। जारी नए आदेशों के तहत पुलिस महानिदेशक के पीएसओ पद पर तैनात अधिकारियों सहित कई वरिष्ठ अफसरों के प्रभाग बदल दिए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पीएसओ पद की जिम्मेदारी अब 2009 बैच के डीआईजी अवधेश कुमार गोस्वामी को सौंपी गई है। वे इससे पहले कल्याण एवं लेखा विभाग की देखरेख कर रहे थे। उन्हें पीएसओ के दायित्व के साथ-साथ नारकोटिक्स विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी प्रदान किया गया है। वहीं 2010 बैच के डीआईजी विनीत कपूर को पीएसओ के दायित्व से मुक्त करते हुए अब साइबर और सामुदायिक पुलिसिंग की कमान दी गई है।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: स्कूली वाहनों में बच्चों को भूसे की तरह भरा जा रहा, हाईकोर्ट ने ओवरलोडिंग पर प्रशासन को फटकारा
वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल
डीआईजी स्तर के अधिकारियों के विभागों में भी बदलाव किया गया है। अजाक विभाग में तैनात 2009 बैच के डीआईजी संतोष सिंह गौर को अब पीटीआरआई भेजा गया है। पीटीआरआई में तैनात 2009 बैच के ही डीआईजी तुषार कांत विद्यार्थी को विसबल मुख्यालय की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय में पदस्थ 2012 बैच के डीआईजी रघुवंश कुमार सिंह को अब कल्याण एवं लेखा विभाग का प्रभार दिया गया है।
कई विभागों में नई जिम्मेदारियां
पुलिस मुख्यालय ने सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) स्तर के अफसरों के पदस्थापन में भी परिवर्तन किया है। वर्ष 2014 बैच के एआईजी साई कृष्ण थोटा को पुलिस मुख्यालय से स्थानांतरित करके एआईजी साइबर के पद पर नियुक्त किया गया है। वर्ष 2017 बैच के एआईजी पुनीत गहलोद को एआईजी प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही 2019 बैच के एआईजी शशांक को पुलिस मुख्यालय से विशेष शाखा में एआईजी (जी) के पद पर तैनात किया गया है।
November 13, 2026
भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर विस्तार भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर के 600 जर्जर मकानों को तोड़ने की कार्रवाई एक बार फिर टल गई है। हाउसिंग बोर्ड ने 14 नवंबर से ध्वस्तीकरण की तैयारी की थी, लेकिन पुलिस बल नहीं मिलने के कारण अब इसे 23 नवंबर तक आगे बढ़ा दिया गया है। […]
November 13, 2026
बेबो के समर्थन में उतरे हिंदू संगठन विस्तार दिवाली पर अभिनेत्री करीना कपूर खान द्वारा नवाब बेगमों के पुश्तैनी पेंडेंट पहनने से उपजे विवाद में अब हिंदू संगठन उनके समर्थन में सामने आए हैं। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने स्पष्ट कहा है कि अभिनेत्री को इस मामले में किसी से भी माफी […]
