शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
वाराणसी में बदमाशों का दुस्साहस:स्कूल से लौट रही महिला की सोने की चेन नोचकर भागे, दो उचक्कों ने की वारदात – Miscreants Snatched Gold Chain From Woman Who Returning From School And Fled In Varanasi
वाराणसी

वाराणसी में बदमाशों का दुस्साहस:स्कूल से लौट रही महिला की सोने की चेन नोचकर भागे, दो उचक्कों ने की वारदात – Miscreants Snatched Gold Chain From Woman Who Returning From School And Fled In Varanasi

November 5, 2026


miscreants snatched gold chain from woman who returning from school and fled in Varanasi

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी में शिवपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन नोचकर फरार हो गए। घटना पुरानी चुंगी के पास की है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुरानी चुंगी के पास रहने वाली प्रियम सिंह सुबह अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और तेज रफ्तार से फरार हो गए। अचानक हुई घटना से महिला घबरा गईं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिली है। महिला से जानकारी लेकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों की पहचान करने के साथ ही उनकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी अजीत वर्मा ने बताया की तहरीर मिलने के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X