शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
त्योहारों में ज्यादा मीठा खाना सेहत के लिए खतरनाक:डॉक्टर से जानें इसका शरीर पर प्रभाव – Side Effects Of Eating Too Much Sugar: How Excess Sugar Affects Your Liver, Gut Health And Body Cells
फिटनेस

त्योहारों में ज्यादा मीठा खाना सेहत के लिए खतरनाक:डॉक्टर से जानें इसका शरीर पर प्रभाव – Side Effects Of Eating Too Much Sugar: How Excess Sugar Affects Your Liver, Gut Health And Body Cells

November 5, 2026


Side Effects of Eating Too Much Sugar: त्योहारों की रौनक मिठाइयों, चॉकलेट्स, स्वादिष्ट पकवानों और मीठे ड्रिंक्स के बिना अधूरी मानी जाती है। कभी-कभार स्वाद के लिए थोड़ी मात्रा में मीठा खाने से शरीर को खास नुकसान नहीं पहुंचता, लेकिन अक्सर फेस्टिव सीजन में लोग अनजाने में अत्यधिक चीनी का सेवन कर बैठते हैं। यह लापरवाही वजन बढ़ाने तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि शरीर के अंदरूनी अंगों को गंभीर और स्थायी नुकसान पहुंचा सकती है।

मेडिकल ऑन्कोलॉजी के जाने-माने विशेषज्ञ और निदेशक डॉ. अमीश वोरा के अनुसार, डाइट में जरूरत से ज्यादा एडेड शुगर मेटाबॉलिज्म की पूरी प्रक्रिया को बाधित कर देती है। इसका सबसे बुरा असर हमारे लिवर, गट हेल्थ (आंतों के माइक्रोब्स) और शरीर की कोशिकाओं की कार्यप्रणाली पर पड़ता है। त्योहारों का आनंद तभी सुरक्षित है जब हम स्वाद के साथ अपनी सेहत का भी पूरा संतुलन बनाए रखें। आइए इस बारे में जानते हैं डिटेल में।

Side Effects of Eating Too Much Sugar: How Excess Sugar Affects Your Liver, Gut Health and Body Cells

त्योहारों में ज्यादा मीठा खाना सेहत के लिए खतरनाक
– फोटो : Freepik.com

 लिवर पर बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा

   डॉ. अमीश वोरा ने स्पष्ट किया कि मीठे पेयों और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाली फ्रुक्टोज युक्त चीनी सीधे लिवर को प्रभावित करती है। लिवर अतिरिक्त चीनी को फैट में बदलने लगता है, जिससे कोशिकाओं में चर्बी जमने लगती है। यह स्थिति मेटाबॉलिक डिस्फंक्शन-एसोसिएटेड स्टीटोटिक लिवर डिजीज (MASLD) का रूप ले लेती है, जिसे आम भाषा में फैटी लिवर कहा जाता है। जो लोग पहले से मोटापे, डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस से जूझ रहे हैं, उनमें यह जोखिम काफी तेजी से बढ़ता है।

Side Effects of Eating Too Much Sugar: How Excess Sugar Affects Your Liver, Gut Health and Body Cells

त्योहारों में ज्यादा मीठा खाना सेहत के लिए खतरनाक
– फोटो : AI

आंतों (गट हेल्थ) का संतुलन बिगड़ना

   मानव आंत में खरबों लाभकारी बैक्टीरिया (माइक्रोब्स) मौजूद होते हैं, जो पाचन तंत्र, इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म को सुचारू रखते हैं। अधिक चीनी और कम फाइबर वाली डाइट इन गुड बैक्टीरिया का संतुलन बिगाड़ देती है। इसके परिणामस्वरूप पाचन संबंधी समस्याएं जैसे पेट फूलना (ब्लोटिंग), गैस, एसिडिटी और कब्ज की शिकायत शुरू हो जाती है। डॉ. अमीश वोरा का सुझाव है कि त्योहारों में मिठाइयों के साथ फल, कच्ची सब्जियां और साबुत अनाज जैसे फाइबर युक्त विकल्प जरूर शामिल करें।

Side Effects of Eating Too Much Sugar: How Excess Sugar Affects Your Liver, Gut Health and Body Cells

त्योहारों में ज्यादा मीठा खाना सेहत के लिए खतरनाक
– फोटो : Freepik.com

कोशिकाओं पर असर: इंसुलिन रेजिस्टेंस और सूजन

   लगातार अधिक मात्रा में चीनी लेने से शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन हार्मोन के प्रति असंवेदनशील होने लगती हैं, जिसे इंसुलिन रेजिस्टेंस कहा जाता है। इसके साथ ही शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और अंदरूनी सूजन (क्रॉनिक इंफ्लेमेशन) बढ़ने लगती है। इस कारण कोशिकाएं ग्लूकोज को ऊर्जा में नहीं बदल पातीं, जिससे टाइप 2 डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बढ़ा हुआ ब्लड शुगर स्तर धीरे-धीरे नसों और रक्त वाहिकाओं को भी कमजोर करता है।

Side Effects of Eating Too Much Sugar: How Excess Sugar Affects Your Liver, Gut Health and Body Cells

त्योहारों में ज्यादा मीठा खाना सेहत के लिए खतरनाक

कैंसर का अप्रत्यक्ष जोखिम

  अक्सर पूछे जाने वाले सवाल पर डॉ. अमीश वोरा ने बताया कि चीनी सीधे तौर पर कैंसर पैदा नहीं करती, लेकिन लंबे समय तक इसका अत्यधिक सेवन मोटापे, पुरानी सूजन और इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ावा देता है। ये तीनों कारक कोलोरेक्टल, ब्रेस्ट और लिवर कैंसर के प्रमुख जोखिम कारकों में शामिल हैं। ऐसे में संतुलित खान-पान अपनाकर इन गंभीर खतरों से काफी हद तक बचा जा सकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X