Success Story:नए स्टार्टअप से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, झांसी की प्रवेश कुमारी की कहानी है मिसाल – Mission Shakti Bundelkhand Women Entrepreneur Pravesh Kumari Success Story

महिला
– फोटो : Adobe
November 5, 2026

महिला
– फोटो : Adobe
बुंदेलखंड की धरती अब न केवल शौर्य के लिए, बल्कि महिला उद्यमिता के रूप में भी पहचानी जा रही है। झांसी की प्रवेश कुमारी ने चारा बनाने की यूनिट के जरिये वह मुकाम हासिल किया है, जो आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए उदाहरण है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के सपने को धरातल पर उतारते हुए प्रवेश ने सौर ऊर्जा की मदद से उच्च गुणवत्ता वाले पशु चारे की यूनिट स्थापित कर न केवल खुद को आर्थिक रूप से सशक्त किया, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ा है।
बिजली खर्चा शून्य, मिल रहा सस्ता और पोषक चारा
इस उद्यम की सबसे बड़ी विशेषता इसका ईको-फ्रेंडली होना है। योगी सरकार और डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स (DA) के सहयोग से स्थापित यह यूनिट पूरी तरह 18 kW सौर ऊर्जा प्रणाली पर संचालित होती है। इससे बिजली का खर्च शून्य के बराबर है, जिससे चारे की उत्पादन लागत कम आती है। सस्ता और पोषक चारा मिलने से स्थानीय डेयरी किसानों के पशुओं का स्वास्थ्य सुधरा है और दूध उत्पादन क्षमता में भी इजाफा हुआ है।
रोजगार और सामूहिक भागीदारी की नई प्रथा
प्रवेश कुमारी आज करीब 25,000 रुपये प्रति माह कमा रही हैं। उनके इस स्टार्टअप ने गांव की सामाजिक संरचना को भी बदला है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार भी बढ़ा है। गांव की अन्य महिलाओं को स्थायी आय और आर्थिक स्वतंत्रता मिली रही है। जिससे वे भी अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
खरीद से लेकर गुणवत्ता नियंत्रण तक की जिम्मेदारी खुद संभालती हैं
यहां आधुनिक मशीनरी और मानकीकृत तकनीकों से पौष्टिक चारा तैयार किया जाता है। साथ ही स्थानीय बाजार की मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित की जाती है। प्रवेश केवल उद्यमी नहीं, बल्कि एक कुशल मैनेजर भी हैं। वे कच्चे माल की खरीद से लेकर वित्तीय खातों, उत्पादन योजना और गुणवत्ता नियंत्रण तक की जिम्मेदारी खुद संभालती हैं। उनकी इस सक्रिय शैली और वित्तीय अनुशासन के कारण उनके ‘गोमाता कैटल फीड’ को पुरस्कृत और सम्मानित किया जा चुका है।
छोटे प्रयास से बड़ी शुरुआत
शुरुआत एक छोटे प्रयास से हुई थी, लेकिन उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स के मार्गदर्शन ने इसे व्यवसाय बना दिया। आज गांव की महिलाएं साथ मिलकर काम कर रही हैं।
November 6, 2026
जयश्री उल्लाल – फोटो : instagram विस्तार टेक की दुनिया में लंबे समय तक पुरुषों का आधिपत्य रहा, लेकिन जयश्री उल्लाल ने इस धारणा को चुपचाप तोड़ दिया। भारतीय मूल की यह महिला आज दुनिया की सबसे अमीर टेक CEOs में गिनी जाती हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में उनका नाम शामिल होना सिर्फ […]
November 6, 2026
Meet Petchiammal: महिला सशक्तिकरण की कहानियां अक्सर बड़े मंचों, पुरस्कारों और भाषणों से जुड़ी होती हैं। लेकिन तमिलनाडु के तूतीकोरिन के पास एक छोटे से गांव में जन्मी पेच्चियम्मल की कहानी बिल्कुल अलग है। यह कहानी शोर नहीं मचाती, बल्कि समाज की सच्चाई को चुपचाप उजागर करती है। पेच्चियम्मल ने अपनी बेटी की परवरिश के […]
November 6, 2026
World Hindi Diwas 2026 : हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, एक सांस्कृतिक चेतना है। इस चेतना को गढ़ने में जिन हाथों की स्याही सबसे गहरी रही, उनमें महिला लेखिकाओं का योगदान अक्सर कम आंका गया। विश्व हिंदी दिवस 2026 के मौके पर यह जरूरी है कि हम उन महिलाओं को याद करें, जिन्होंने हिंदी साहित्य को […]
