शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Neemuch:टेस्ट ड्राइव के बहाने कार ले उड़ा युवक, शोरूम मालिक ने प्रेमिका के जरिए बुलाया, बीच सड़क पर खूनी खेल – Neemuch News: Man Flees With Car On Test Drive, Lured Back Via Girlfriend, Brutally Assaulted On Road
नीमच

Neemuch:टेस्ट ड्राइव के बहाने कार ले उड़ा युवक, शोरूम मालिक ने प्रेमिका के जरिए बुलाया, बीच सड़क पर खूनी खेल – Neemuch News: Man Flees With Car On Test Drive, Lured Back Via Girlfriend, Brutally Assaulted On Road

November 5, 2026


जिले के मनासा कस्बे में गुरुवार देर रात इंदौर से आए कुछ लोगों ने एक युवक को बीच सड़क पर लाठियों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मामला कार चोरी से जुड़ा बताया जा रहा है। 

शोरूम मालिक ने युवक को पकड़ने के लिए उसकी प्रेमिका का सहारा लिया और फिर फिल्मी स्टाइल में उसे घेरकर मौत के मुहाने तक पहुंचा दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं सहित छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।

टेस्ट ड्राइव के नाम पर दिया था चकमा

जानकारी के अनुसार शाजापुर जिले के देवरी गांव का निवासी प्रकाश नायक (35) बीती 7 अप्रैल को इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित डेली ऑटो डील के शोरूम पहुंचा था। वहां उसने गाड़ी खरीदने के बहाने टेस्ट ड्राइव’ मांगी और शोरूम कर्मियों की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया। तभी से शोरूम मालिक एहसान और उसके साथी प्रकाश की तलाश में जुटे थे।

ये भी पढ़ें: Umaria News: महुआ बीनने गई महिला को बाघ ने बनाया शिकार, मौत के बाद गांव में आक्रोश

प्रेमिका ने फोन करके बुलाया

शोरूम मालिक को भनक लगी कि प्रकाश मनासा में किराए का कमरा लेकर छिपा हुआ है। उसे पकड़ने के लिए आरोपियों ने प्रकाश की महिला मित्र रेणुका का इस्तेमाल किया। रेणुका ने प्रकाश को फोन कर मिलने के बहाने एक तय स्थान पर बुलाया। प्रकाश जैसे ही वहां पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठे इंदौर के तीन पुरुषों और तीन महिलाओं ने उसे दबोच लिया। जब प्रकाश ने बताया कि उसने कार बेच दी है, तो गुस्साए आरोपियों ने उस पर लाठियों की बरसात कर दी।

तमाशबीन बने रहे लोग

सड़क पर सरेआम हो रही इस गुंडागर्दी के दौरान मानवता शर्मसार नजर आई। हमलावर प्रकाश को तब तक पीटते रहे जब तक वह लहूलुहान होकर अधमरा नहीं हो गया। युवक तड़पता रहा, मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन वहां मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही। कुछ लोग घटना का बीच-बचाव करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

छह आरोपी हिरासत में

सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मनासा थाना पुलिस सक्रिय हुई। थाना प्रभारी निलेश अवस्थी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई और इंदौर निवासी एहसान, शुभम, शेखर सहित दुर्गा, रेणुका और बबीता को हिरासत में लिया गया है। घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X