शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mp News:इलाज में देरी या लापरवाही? जुड़वा बच्चियों की मौत के बाद जिला अस्पताल में तनाव, भारी विरोध प्रदर्शन – Agar Malwa Hospital Negligence Newborn Death Twin Babies Delivery Case Investigation
आगर-मालवा

Mp News:इलाज में देरी या लापरवाही? जुड़वा बच्चियों की मौत के बाद जिला अस्पताल में तनाव, भारी विरोध प्रदर्शन – Agar Malwa Hospital Negligence Newborn Death Twin Babies Delivery Case Investigation

November 5, 2026


agar malwa hospital negligence newborn death twin babies delivery case investigation

विरोध प्रदर्शन करते लोग

विस्तार

आगर मालवा के जिला अस्पताल में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद तनाव की स्थिति बन गई। प्रसव के दौरान जुड़वा नवजात बच्चियों की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, आगर शहर की अर्जुन नगर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय महिला को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल लाया गया था।

परिजनों का आरोप, इलाज में हुई देरी

परिजनों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने के बाद ब्लड टेस्ट और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं में अनावश्यक देरी की गई। उनका आरोप है कि जब प्रसव की स्थिति बनी, तब भी प्रसूता को समय पर ऑपरेशन थिएटर नहीं ले जाया गया। बाद में डॉक्टरों ने सामान्य डिलीवरी कराई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और दोनों नवजात बच्चियों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। उनके साथ बजरंग दल और अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंचे और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें: उज्जैन सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय: किसने दीवारों पर लिखा तुम सब मरोगे! लाल कपड़े के पीछे का क्या है खेल ?

जांच के आदेश, कार्रवाई का भरोसा

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. मनीष कुरील ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है और रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X