छत्तीसगढ़:बस्तर में 2.38 करोड़ रुपये का गांजा बरामद, सात तस्कर गिरफ्तार – Bastar Police Seize 476 Kg Ganja Seven Smugglers Arrested

प्रतीकात्मक तस्वीर
November 5, 2026

प्रतीकात्मक तस्वीर
बस्तर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 476 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ 38 लाख रुपये है। यह गांजा ओडिशा से उत्तर प्रदेश की तरफ ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तस्करी के काम में लाई जा रही एक लोडिंग टाटा पिकअप और एक मोटरसाइकिल भी मौके से जब्त की है।
वाहन और मादक पदार्थ जब्त
जगदलपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जाने वाले हैं। इस जानकारी के बाद जगदलपुर पुलिस ने बस्तर में तत्काल नाकेबंदी कर गांजे की यह बड़ी खेप पकड़ी। पुलिस ने मौके से कुल 476 किलोग्राम गांजे के साथ तस्करी में प्रयुक्त लोडिंग टाटा पिकअप और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।
यह भी पढ़ें: करम परब: जब मांदर की थाप पर नर्तकों के साथ जमकर थिरके सीएम साय, जशपुर में बिखरी जनजातीय संस्कृति की अनुपम छटा
पुलिस अब इन वाहनों के स्वामित्व और तस्करी में इनके इस्तेमाल के तरीकों की पड़ताल कर रही है, ताकि वाहनों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा सके।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों पर हमला करने वाले तीन नक्सलियों को दस-दस साल की सजा, विशेष एनआईए अदालत का फैसला
ओडिशा से सप्लाई और UP में खरीदारों की तलाश
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच में खास तौर पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ओडिशा में गांजे की आपूर्ति किसने की थी और उत्तर प्रदेश में इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पूछताछ और जांच के बाद गांजे की सप्लाई से लेकर उसके परिवहन और खरीदारों तक की पूरी कड़ी सामने आने की उम्मीद है।
November 13, 2026
बाल संप्रेक्षण गृह से खिड़की की ग्रिल तोड़कर पांच बच्चे फरार विस्तार छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित एक बाल संप्रेक्षण गृह से धनतेरस के दिन पूजा-पाठ के दौरान पांच बच्चे अचानक फरार हो गए। बोधघाट थाना क्षेत्र के वृंदावन में बने इस बाल संप्रेक्षण गृह में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। सूचना […]
November 12, 2026
घटना स्थल की तस्वीर विस्तार जगदलपुर में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएएफ) के दो जवानों की मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में एक जवान का पैर पूरी तरह से कुचल गया, जबकि दूसरे को मामूली चोटें […]
November 11, 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों में चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों और एक विधि से संघर्षरत बालिका को पकड़ा है। उनके पास से 765.7 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में यह […]
