शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छत्तीसगढ़:हार्वेस्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक-युवती की मौत; चालक फरार – A Violent Head-on Collision Occurred Between A Harvester And A Motorcycle
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

छत्तीसगढ़:हार्वेस्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक-युवती की मौत; चालक फरार – A Violent Head-on Collision Occurred Between A Harvester And A Motorcycle

November 5, 2026


A violent head-on collision occurred between a harvester and a motorcycle

हार्वेस्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की जान चली गई। पेंड्रा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के पास हार्वेस्टर और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हार्वेस्टर चालक मौके से फरार हो गया।

अमरपुर गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक और युवती अमरपुर गांव के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे हार्वेस्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

17 वर्षीय दुलरिया बाई और मुकेश पोरते की मौत

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बस्ती बगरा निवासी 17 वर्षीय दुलरिया बाई और घाटबहरा निवासी मुकेश पोरते के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाए गए शव

घटना की सूचना मिलने के बाद 112 आपातकालीन सेवा की मदद से दोनों के शव जिला अस्पताल लाए गए। अस्पताल की मरचुरी में शवों को सुरक्षित रखवाया गया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में शोक का माहौल बन गया।

हार्वेस्टर चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश

हादसे के बाद हार्वेस्टर चालक मौके से फरार हो गया। पेंड्रा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ फरार चालक की तलाश कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक और युवती कहां जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई अगले दिन की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X