Bageshwar News:ढोक्टिगांव में बघर-ढोक्टिगांव मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास – Foundation Stone Laid For The Construction Of The Baghar-dhoktigaon Motor Road In Dhoktigaon
बागेश्वर(कपकोट)। कपकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोक्टिगांव में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री और लोकसभा सांसद अजय टम्टा की उपस्थिति में सात करोड़ चार लाख रुपये की लागत से बनने वाले 5.60 किलोमीटर लंबे बघर-ढोक्टिगांव मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भारी संख्या में मौजूद क्षेत्रवासियों ने इस सौगात का स्वागत किया। विधायक सुरेश गढि़या ने कहा कि यह केवल एक सड़क का शिलान्यास नहीं बल्कि क्षेत्रवासियों के बेहतर आवागमन, मजबूत कनेक्टिविटी, विकास और समृद्धि की नई राह का शुभारंभ है। इस मौके पर पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख कपकोट भावना शाही, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, सुरेश कांडपाल, जिला महामंत्री संजय परिहार, जिला उपाध्यक्ष मनोहर राम, राजेंद्र राठौर, मंडल अध्यक्ष कपकोट प्रकाश जोशी, मनोज भौर्याल, लक्ष्मण देव आदि मौजूद रहे।
