शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Azamgarh News:अलर्ट मोड के दावे हवा, दिवाली से पहले सीएचसी में नहीं बने बर्न वार्ड – Claims Of Alert Mode Are False, Burn Ward Not Built In Chc Before Diwali
आज़मगढ़

Azamgarh News:अलर्ट मोड के दावे हवा, दिवाली से पहले सीएचसी में नहीं बने बर्न वार्ड – Claims Of Alert Mode Are False, Burn Ward Not Built In Chc Before Diwali

November 5, 2026


दीपावली पर्व को लेकर सीएमओ ने सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है, ताकि पटाखों और आग लगने की घटनाओं में झुलसने वालों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

बृहस्पतिवार को जब पड़ताल की गई तो कई सीएचसी और पीएचसी ऐसे थे, जहां पर बर्न वार्ड नहीं बने थे। ऐसे में पटाखों से झुलसने वालों को स्वास्थ्य केंद्रों पर परेशानी झेलनी होगी।

जिले में कुल 26 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसके अलावा चार अर्बन पीएचसी भी हैं। दीपावली पर्व के मद्देनजर सीएमओ ने तीन दिन पूर्व सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी दो-दो बेड के बर्न वार्ड आरक्षित रखने को कहा था।

इन सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बर्न ऑइंटमेंट, आई ड्रॉप्स, ड्रेसिंग सामग्री और आवश्यक दवाएं रखनी थीं। दिवाली पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अलर्ट नहीं हैं।

बरदह, जहानागंज, हरैया, अतरौलिया, परशुरामपुर, तहबरपुर को छोड़ दिया जाए तो कई स्थानों पर अभी तक बर्न वार्ड नहीं बन सके हैं। सीएचसी महराजगंज की पड़ताल की गई तो वहां पर बर्न वार्ड नहीं मिला। अधीक्षक डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि हमारे यहां इमरजेंसी वार्ड बना है। अगर कोई समस्या होगी तो बगल में बर्न वार्ड बना कर शिफ्ट कर दिया जाएगा।

पवई : आतिशबाजी और पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए भी सीएचसी में बर्न वार्ड की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में पटाखों से झुलसने वाले मरीजों को बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ेगा।

बूढ़नपुर : सीएचसी रानीपुर में अभी तक आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी नहीं कराई गई हैं। ऐसे में आग या पटाखों से झुलसने के मामलों में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

00

इमरजेंसी को ही बना दिया बर्न वार्ड

अहरौला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में दीपावली पर्व को देखते हुए बर्न वार्ड बनाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए हैं। इसके बावजूद यहां बर्न वार्ड नहीं बना है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. शिवकुमार यादव ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में पहले से ही दो बेड लगे हैं। उसी को बर्न वार्ड बना दिया गया है और दवा भी रखवा दी गई है। संवाद

00

स्वास्थ्य विभाग में प्लास्टिक सर्जन नहीं

जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा करने वाले स्वास्थ्य विभाग के पास एक भी प्लास्टिक सर्जन नहीं हैं। डॉ. सुभाष सिंह के जाने के बाद किसी अन्य डॉक्टर की तैनाती नहीं हो सकी है। ऐसे में फिजिशियन के भरोसे ही सबका इलाज होता है। दिवाली में भी इन्हीं के भरोसे झुलसने वालों का इलाज किया जाएगा।

—-वर्जन

दीपावली के मद्देनजर सीएचसी, पीएचसी प्रभारियों को जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश पहले ही दे दिए गए हैं। आज फिर निर्देश दिया गया है। रही बात दवाओं की तो डिमांड भेजने के बाद खुद आकर वे लोग ले जाते हैं। -डॉ. एनआर वर्मा, सीएमओ

सीएचसी अहरौला में इमरजेंसी वार्ड को बनाया गया बर्न वार्ड। संवाद

सीएचसी अहरौला में इमरजेंसी वार्ड को बनाया गया बर्न वार्ड। संवाद

सीएचसी अहरौला में इमरजेंसी वार्ड को बनाया गया बर्न वार्ड। संवाद

सीएचसी अहरौला में इमरजेंसी वार्ड को बनाया गया बर्न वार्ड। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X