शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
वाराणसी

Varanasi News:मां कूष्मांडा के अन्नकूट शृंगार पर गूंजेंगे भजन – Devotional Songs Will Resonate During The Annakoot Adornment Of Goddess Kushmanda

November 5, 2026


आदि शक्ति मां कूष्मांडा दुर्गा मंदिर में 10 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। मां दुर्गा का दरबार 51 कुंतल मिष्ठानों और पकवानों से सजाया जाएगा। मंदिर के महंत धनी शंकर दुबे और संजू दुबे ने बताया कि अन्नकूट के लिए पकवान पिछले एक हफ्ते से मंदिर प्रांगण में तैयार किए जा रहे हैं।

10 नवंबर को भोर में पांच बजे अन्नकूट की झांकी दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। दोपहर 12 बजे मां की अन्नकूट शृंगार कर भोग आरती होगी। इसके बाद भक्तों में कच्चा भोग प्रसाद वितरित किया जाएगा। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य गीतकार कन्हैया दुबे केडी के संयोजक में शाम तीन बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। कथक कलाकार पं रविशंकर मिश्रा, डॉ. ममता टंडन और पं. माता प्रसाद मिश्रा कथक नृत्य की प्रस्तुति होगी। बाल कलाकार यथार्थ दुबे का भजन, सुर संग्राम विजेता बिहार के आलोक कुमार और उपविजेता आलोक पांडेय भी भजन पेश करेंगे। लोक गायिका खुशबू तिवारी और सारेगामापा फेम कलाकार शालिनी दुबे गीतों से देवी की आराधना करेंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X