शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में आंचल, श्रेयसी ने मारी बाजी – Aanchal And Shreyasi Emerge Victorious In Voter Awareness Competition

November 5, 2026


बिलासपुर में विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता 13 को, 33 चुनावी साक्षरता क्लब लेंगे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की ओर से निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। पांच नवंबर को प्रो. अनुप्रिया की अगुवाई में आयोजित प्रारंभिक प्रतियोगिता में 30 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

निबंध लेखन में बीए तृतीय वर्ष की आंचल ने पहला और रितिका कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की श्रेयसी पहले और बीए तृतीय वर्ष की तृप्ता कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं। चारों विजेता छात्राओं ने 13 नवंबर को होने वाली विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की कर ली है।

निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी सदर बिलासपुर की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार 10 से 13 नवंबर तक विधानसभा क्षेत्र 48-बिलासपुर स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी हैं। इसी कड़ी में 13 नवंबर को राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में विधानसभा स्तरीय निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। इसमें विधानसभा क्षेत्र सदर बिलासपुर के विद्यालयों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 33 चुनावी साक्षरता क्लब भाग लेंगे। प्रत्येक वर्ग से 10 सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल की अध्यक्षता में नायब तहसीलदार इलेक्शन नारायण दास के साथ आयोजित बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके आयोजन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X