बैतूल:पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति को सात साल की सजा, चार हजार रुपये का जुर्माना भी लगा – Betul: Husband Sentenced To Seven Years In Prison For Abetting Wife’s Suicide; Also Fined ₹4,000.

अपराध
November 6, 2026

अपराध
सत्र न्यायालय ने पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति को सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर कुल 4,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह मामला बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भयावाड़ी का है, जहां शादी के करीब पांच साल बाद महिला ने आत्महत्या कर ली थी। सत्र न्यायाधीश दिनेश चंद्र थपालियाल की अदालत ने प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर 8 अक्टूबर 2026 को यह फैसला सुनाया।
अर्थदंड नहीं देने पर अतिरिक्त कारावास
अदालत ने आरोपी प्रमोद विश्वकर्मा को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 के तहत दोषी ठहराते हुए सात साल के सश्रम कारावास और 3,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड जमा नहीं करने पर उसे छह महीने का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।
इसके अलावा, आईपीसी की धारा 498-ए के तहत आरोपी को तीन साल के सश्रम कारावास और 1,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। वहीं, दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4 के तहत दहेज मांगने का आरोप प्रमाणित नहीं होने पर अदालत ने आरोपी को इस आरोप से दोषमुक्त कर दिया।
प्रताड़ना से परेशान होकर की थी आत्महत्या
अभियोजन पक्ष के अनुसार, प्रमोद विश्वकर्मा की पत्नी कविता ने 4 जुलाई 2021 को अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना से करीब पांच साल पहले दोनों की शादी हुई थी। आरोप था कि विवाह के बाद से ही पति कविता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। दहेज की मांग को लेकर भी उसे परेशान किया जाता था।
मामले में पेश किए गए साक्ष्यों और परिस्थितियों का विश्लेषण करने के बाद अदालत ने माना कि पति की प्रताड़ना के कारण कविता ने आत्महत्या की। प्रकरण में अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक नितिन मिश्रा ने पैरवी की।
November 13, 2026
अपराध विस्तार बैतूल में 7 जुलाई को हुई सनसनीखेज चाकूबाजी की वारदात का हिसाब आखिरकार पूरा हो गया है। इस मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमन चन्द्रसूर्या के रूप में हुई है। इसके साथ ही इस पूरे हत्याकांड […]
November 12, 2026
सांकेतिक विस्तार बैतूल जिले स्थित चिचोली नगर के वार्ड नंबर पांच में बने कचरा डंप ग्राउंड में देररात भीषण आग लग गई। इस आग के कारण लगभग एक किलोमीटर के दायरे में जहरीले धुएं का गुबार फैल गया। धुआं तेजी से रिहाइशी इलाकों में लोगों के घरों के भीतर तक पहुंच गया, जिससे स्थानीय निवासियों […]
November 10, 2026
बैतूल जिले में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी तस्वीर शाहपुर थाना क्षेत्र में सामने आई है।नर्मदापुरम-बैतूल बॉर्डर पर हाईवे किनारे स्थित एक होटल में आधा दर्जन बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया।
