ओडिशा में भूस्खलन से रेल यातायात बाधित:बस्तर की छह ट्रेनें रद्द; नौ-दस दिन से यात्री परेशान – Odisha Landslide Disrupts Rail Traffic 6 Bastar Trains Cancelled Passengers Stranded For 9-10 Days

फाइल फोटो
– फोटो : Amar Ujala
November 6, 2026

फाइल फोटो
– फोटो : Amar Ujala
चक्रवाती तूफान अर्नब की वजह से हुई भारी बारिश के कारण ओडिशा में मालिगुड़ा और छतरिपुट रेलवे स्टेशनों के बीच भूस्खलन हो गया है। पहाड़ी से भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा खिसककर सीधे रेलवे ट्रैक पर आ गया है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर पटरियों के नीचे से मिट्टी भी खिसक गई है। इसके चलते किरंदुल और विशाखापट्टनम के बीच रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। वहीं, बस्तर क्षेत्र की छह ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
मलबे की सफाई का काम जारी
रेलवे की ओर से प्रभावित हिस्से में ट्रैक से मिट्टी और मलबा हटाने का काम लगातार किया जा रहा है। हालांकि, इलाके में लगातार हो रही बारिश के कारण काम प्रभावित होने की स्थिति भी बनी हुई है। इस प्रभावित रेल मार्ग को दोबारा कब तक चालू किया जा सकेगा, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।
रद्द की गईं छह ट्रेनें
भूस्खलन के कारण जिन छह ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है, उनमें 58502 किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर, 58501 विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर, 18516 किरंदुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस और 18515 विशाखापट्टनम-किरंदुल एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस और 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस का संचालन भी पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ से ग्राउंड रिपोर्ट: कैसे बदल रहा बस्तर? पंडुम कैफे में काम करने वाले पूर्व नक्सलियों ने बताई कहानी
बस्तर के यात्रियों की बढ़ी परेशानी
रेल सेवा प्रभावित होने से पिछले कुछ दिनों से किरंदुल, जगदलपुर और आसपास के इलाकों से ओडिशा तथा विशाखापट्टनम की ओर रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। लगभग नौ से 10 दिनों से रेल सेवा प्रभावित है, जिसका खामियाजा बस्तर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रेलवे ने सभी यात्रियों को अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के संचालन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।
November 13, 2026
बाल संप्रेक्षण गृह से खिड़की की ग्रिल तोड़कर पांच बच्चे फरार विस्तार छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित एक बाल संप्रेक्षण गृह से धनतेरस के दिन पूजा-पाठ के दौरान पांच बच्चे अचानक फरार हो गए। बोधघाट थाना क्षेत्र के वृंदावन में बने इस बाल संप्रेक्षण गृह में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। सूचना […]
November 12, 2026
घटना स्थल की तस्वीर विस्तार जगदलपुर में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएएफ) के दो जवानों की मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में एक जवान का पैर पूरी तरह से कुचल गया, जबकि दूसरे को मामूली चोटें […]
November 11, 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों में चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों और एक विधि से संघर्षरत बालिका को पकड़ा है। उनके पास से 765.7 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में यह […]
