शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुरादाबाद

Moradabad News:किसान के साथ मारपीट में तीन पर रिपोर्ट – Case Registered Against Three Individuals For Assaulting A Farmer

November 6, 2026


सरायतरीन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव कैमा में 27 अक्तूबर की सुबह 10 बजे खेत पर काम कर रहे किसान के साथ गांव के ही तीन लोगों ने गाली-गलौज, घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पीड़ित राजकुमार का आरोप है कि वह खेत पर काम कर रहा था, तभी गांव के ही तीन लोग आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर लाठी-डंडों से पीटा। शोर पर आसपास के लोगों ने बचाया तो वह घर में घुस गया। तीनों ने घर में घुसकर भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रघुनाथ, सारदा और कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X