Prayagraj News:न्यायालय परिसर से महिला के अपहरण की अफवाह से मचा हड़कंप, पुलिस ने किया खंडन – Rumor Of A Woman’s Abduction From The Court Premises Sparks A Stir; Police Issue A Denial
जिला न्यायालय परिसर से एक महिला के अपहरण की सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के बाद बृहस्पतिवार को हड़कंप मच गया। वीडियो में महिला के अपहरण किए जाने का दावा किया जा रहा था। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच की तो अपहरण की सूचना पूरी तरह भ्रामक निकली।
