मैदा और चीनी से बनती है यह मिठाई, मुंह में जाते ही घुल जाती; गयाजी के शिल्प मेला छाया जादू
Last Updated:
नवादा के पकरीबरावां की प्रसिद्ध ‘बरा मिठाई’ गया के शिल्प मेले में छाई हुई है. मैदा और चीनी से बनने वाली यह मिठाई मुंह में जाते ही घुल जाती है. अपनी खास नाजुक बनावट और खस्ता स्वाद के लिए यह लोगों को खूब पसंद आ रही है. मेले में इसकी रोज अच्छी बिक्री हो रही है.
गयाजीः राज्य के अलग-अलग जिलों में ऐसी कई पारंपरिक मिठाइयां मिलती हैं, जिनका स्वाद और इतिहास अपने आप में खास है. इन्हीं में एक है नवादा जिले के पकरीबरावां की प्रसिद्ध बरा मिठाई. मैदा और चीनी के अनूठे संगम से तैयार होने वाली पकरीबरावां की सुप्रसिद्ध बरा मिठाई आज अपनी मिठास के कारण नवादा ही नहीं बल्कि बिहार के साथ-साथ कई राज्य में इस मिठाई के दीवाने हर जगह मौजूद हैं. खास कुरकुराहट, नाजुक बनावट और मुंह में घुल जाने वाले स्वाद के लिए प्रसिद्ध है.
बरसों का स्वाद और शिद्दत आज भी बरकरार रहने से पकरीबरावां की बरा मिठाई लगातार अपने पंख पसार रही है. आधुनिक मिठाइयों के बढ़ते चलन के बावजूद बरा मिठाई ने अपनी पारंपरिक पहचान कायम रखी है. बरा मिठाई का कारोबार यहां कुटीर उद्योग का रूप ले रखा है और सैकड़ो लोग इसके कारोबार से जुड़े हुए हैं. उन्ही में से एक है सरयू चौधरी जो पिछले 25 वर्षों से बरा मिठाई के कारोबार से जुड़े हुए हैं और बिहार के विभिन्न जिलों में लगने वाले मेले में जाकर स्टॉल लगाते हैं और नवादा जिले के पकरी बरांवा के बरा मिठाई की बिक्री करते हैं.
नवादा का प्रसिद्ध मिठाई बरा उपलब्ध
फिलहाल गया जिले के आजाद पार्क में शिल्प मेला लगा हुआ है. जहां नवादा जिले की सुप्रसिद्ध मिठाई बरा का भी एक स्टाल लगा है. 10 रुपया प्रति पीस और 200-300 प्रति किलो तक बिकने वाली यह मिठाई शिल्प मेले में प्रतिदिन 40 किलो तक बिक्री हो रही है. पकरीबरावां की बरा मिठाई सिर्फ बिहार ही नही बल्कि देश भर के मेलो में अपना जलवा बरकरार रखा है. बरा मिठाई की सबसे बड़ी खासियत इसकी कोमलता है. इसे बनाने की प्रक्रिया जितनी जटिल है, इसे संभालना उतना ही चुनौतीपूर्ण.
मैदा और चीनी की चाशनी के मेल से तैयार यह मिठाई इतनी नाजुक होती है कि इसे बनाने से लेकर खाने तक हल्के हाथों का इस्तेमाल करना पड़ता है. जरा सी असावधानी हुई नहीं कि यह मिठाई कांच की तरह टूटकर बिखर जाती है. इसी नफासत और मुंह में घुल जाने वाले स्वाद के कारण इसे मिठाइयों की रानी भी कहा जाता है. वर्तमान में जब गया शहर के आजाद पार्क के शिल्प मेले में लोग इस मिठाई का आनंद लेते हैं, तो नवादा की मिट्टी की खुशबू दूर-दूर तक फैलती है.
पकरीबरावां की पहचान बनी यह मिठाई
पकरीबरावां की पहचान बन चुकी बरा मिठाई आज भी अपनी उसी पुरानी साख के साथ खड़ी है, बस इंतजार है तो इसे एक वैश्विक बाजार और पहचान मिलने की. सरयू चौधरी बताते है कि उन दिनों 10 हजार रुपए के लागत से बरा मिठाई के कारोबार को आगे बढ़ाया था और अब अच्छी आमदनी हो रही है. बिहार के विभिन्न जिलों में लगने वाले मेलों में जाकर स्टॉल लगाते हैं और हर जिले के लोग इसे खूब पसंद करते हैं.
हल्का, खस्ता और स्वादिष्ट इस मिठाई की खासियत है. इस मिठाई को इतना खस्ता बनाया जाता है कि हल्का दबाव पड़ने पर भी यह टूट सकती है. पुराने समय में इसकी कुरकुराहट को लेकर एक कहावत भी मशहूर थी कि अगर बरा मिठाई पर एक रुपये का सिक्का गिर जाए तो वह टूटकर बिखर जाती है. मैदा और चीनी से इसे तैयार होने वाले इस मिठाई को कम आंच पर इसे रिफाइन तेल में छाना जाता है. छानने के बाद चीनी के घोल को ऊपर से डाला जाता है.

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…
और पढ़ें
