शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chittorgarh:सुसाइड या दुर्घटना? परमाणु बिजलीघर परिसर में Cisf जवान की मौत, खुद की सर्विस राइफल से चली गोली – Chittorgarh: Suicide Or Accident? Cisf Jawan Dies At Nuclear Power Plant, Service Rifle Fires
चित्तौड़गढ़

Chittorgarh:सुसाइड या दुर्घटना? परमाणु बिजलीघर परिसर में Cisf जवान की मौत, खुद की सर्विस राइफल से चली गोली – Chittorgarh: Suicide Or Accident? Cisf Jawan Dies At Nuclear Power Plant, Service Rifle Fires

November 6, 2026


Chittorgarh: Suicide or Accident? CISF Jawan Dies at Nuclear Power Plant, Service Rifle Fires

परमाणु बिजलीघर में कार्यरत सीआईएसएफ जवान की गोली चलने से मौत

विस्तार

जिले के रावतभाटा स्थित राजस्थान परमाणु बिजलीघर परिसर की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक जवान की अपनी ही सर्विस राइफल से गोली चलने के कारण मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब जवान सुबह के समय परमाणु बिजलीघर की तीसरी और चौथी इकाई की रिएक्टर बिल्डिंग के बाहर अपनी नियमित ड्यूटी पर तैनात था। 

गोली की आवाज सुनते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई। साथी सुरक्षाकर्मियों ने लहूलुहान अवस्था में जवान कोतुरंत  राजस्थान परमाणु बिजलीघर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि स्थिति बेहद गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। 

ये भी पढ़ें: जयपुर में 12 बड़ी मिठाई दुकानों पर छापा, 150 किलो खराब घेवर मिला; प्रोडक्शन यूनिट सील

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, साक्ष्य जुटाए और प्राथमिक जानकारी दर्ज की। जवान के शव को पोस्टमार्टम व आगे की प्रक्रिया के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वर्ष 2025 बैच के भर्ती जवान प्रमिर ने मात्र 6 महीने पहले ही रावतभाटा में अपनी ड्यूटी जॉइन की थी। घटना के वास्तविक कारणों को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। 

प्राथमिक जानकारियों के मुताबिक जवान के शरीर पर सीने के पास 2 से 3 राउंड फायरिंग के निशान मिले हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो जाता है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है। घटना की जानकारी पश्चिम बंगाल में रह रहे मृतक जवान प्रमिर सरकार के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति और अधिक साफ होने की उम्मीद है फिलहाल सुरक्षा एजेंसी और स्थानीय पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X