शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पिथौरागढ़

Pithoragarh News:पचपकरिया बमनपुरी रामलीला का हुआ परायण – The Ramlila At Pachpakariya Bamanpuri Has Concluded

November 6, 2026


बनबसा (चंपावत)। पचपकरिया बमनपुरी में मां पूर्णागिरि आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से दस दिनों तक चली रामलीला मंचन का बृहस्पतिवार को हवन यज्ञ के साथ परायण कर दिया गया। पूजा-अर्चना पं. सुमित कृष्ण तिवारी ने की। बाद में प्रसाद वितरण भी किया गया।

इससे पूर्व बुधवार रात्रि अहिरावण, रावण वध के बाद राम भरत मिलाप, भगवान राम का राजतिलक तक की लीला का मंचन दिखाया गया। राम का पात्र अमित कापड़ी, लक्ष्मण का ध्रुव पाल, भरत का कार्तिक, शत्रुघ्न का निखिल, सीता का नीरज जोशी, रावण का जसवंत बसेड़ा, अहिरावण का प्रदीप लारा, विभीषण का जनार्दन पाटनी ने निभाया। मंचन निर्देशन चंचल राम ने किया। हारमोनियम पर गोविंद राम और तबले पर फकीर राम ने संगत दी। कमेटी अध्यक्ष शंकर सिंह भंडारी, सचिव दंद्र सिंह बिष्ट, ने सभी पात्रों, पदाधिकारियों और सदस्यों के अलावा दर्शकों का आभार जताया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X