शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बागपत

Baghpat News:थाल, कलश सज्जा में फराह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया – Farah Secured First Place In The *thaal* (platter) And *kalash* (ceremonial Pot) Decoration Category

November 6, 2026


-शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में कराई गई प्रतियोगिता

फोटो-चार

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को थाल व कलश सज्जा प्रतियोगिता कराई गई। इसमें छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया और विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

प्रतियोगिता का शुभारंभ महिला थानाध्यक्ष मधु ठाकुर और जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम चौहान ने फीता काटकर किया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कलश और थाल को सजाया। निर्णायक मंडल में डॉ. वंदना शर्मा, सचिन कुमार और डॉ. पूनम चौहान शामिल थे। थाल सज्जा में फराह ने प्रथम, सुहाना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंजली और भूमि को तृतीय स्थान मिला, जबकि दीपांशी व अंशिका को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कलश सज्जा में भी फराह ने प्रथम स्थान हासिल किया। गुड्डन द्वितीय और अंशिका, अनामिका तृतीय स्थान पर रहीं। पायल और रूपेश को कलश सज्जा में सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. राजलक्ष्मी, डॉ. सुनील चौहान, प्रमोद चौहान, श्रीनिवास चौहान, धारा सिंह चौहान, डॉ. गौरव चौहान, डॉ. उमलेश चौहान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X