शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ghazipur News:710 छात्रों ने हस्ताक्षर कर जताया विरोध – 710 Students Expressed Their Protest By Signing
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:710 छात्रों ने हस्ताक्षर कर जताया विरोध – 710 Students Expressed Their Protest By Signing

November 6, 2026


710 students expressed their protest by signing

पीजी कॉलेज में छात्रवृत्ति के लिए बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए

पीजी कॉलेज में छात्रवृत्ति के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए छात्रों ने दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को अभियान के समापन पर 710 छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर कर विरोध दर्ज कराया। छात्र नेताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।

पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने आरोप लगाया कि पिछले सत्र में कॉलेज परिसर में नोटिस के माध्यम से 40 रुपये वसूले गए थे, जबकि इस बार 70 से 100 रुपये तक लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन के इन्कार के बावजूद छात्र वसूली की शिकायत कर रहे हैं। राज्यपाल और जिलाधिकारी से कमेटी गठित कर जांच कराने की मांग की। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

छात्र नेता प्रद्युम्न सिंह यादव, आकाश चौधरी, निलेश बिंद और विकास यादव ने भी वसूली पर रोक लगाने, बिना रसीद लिए गए रुपये वापस कराने और कॉलेज परिसर में बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की निशुल्क व्यवस्था कराने की मांग उठाई। इस अवसर पर अंकित भारद्वाज, मुकेश चौधरी, अंकित यादव, राजू कुमार आदि उपस्थित रहे।

वहीं, पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र पांडेय ने आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि महाविद्यालय में सभी शुल्क ऑनलाइन लिए जाते हैं। छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते हैं। साइबर कैफे से आवेदन कराने पर संचालक शुल्क लेता है। इस पर महाविद्यालय का कोई नियंत्रण या अधिकार नहीं है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X