शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Gonda News:स्कूटी और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर – Youth Killed, Two Critically Injured In Collision Between A Scooter And A Motorcycle
गोंडा

Gonda News:स्कूटी और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर – Youth Killed, Two Critically Injured In Collision Between A Scooter And A Motorcycle

November 6, 2026


Youth killed, two critically injured in collision between a scooter and a motorcycle

अ​भिषेक वर्मा। फाइल फोटो 

मनकापुर/मछली बाजार। मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर बृहस्पतिवार को स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दोनों वाहनों पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

छपिया के बभनी खास गांव निवासी अभिषेक वर्मा (23) अपने साथी बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के बभनान निवासी आरिफ के साथ बाइक से मनकापुर बाजार जा रहे थे। मनकापुर-मसकनवां मार्ग पर रेशम फार्म के पास सामने से आ रही स्कूटी से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में अभिषेक, आरिफ व स्कूटी सवार आईटीआई मनकापुर के सुपरवाइजर चुवाड़ गांव निवासी सत्यानंद मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी मनकापुर पहुंचाया। जहां डॉ. आलोक चौधरी ने अभिषेक वर्मा को मृत घोषित कर दिया। आरिफ और सत्यानंद की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि अभिषेक हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। सीओ उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि घटना की जानकारी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मनकापुर कोतवाली पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X