Unnao News:मरहा गांव में 40 लोगों को मकान खाली करने का नोटिस – Unnao News

नोटिस मिलने के बाद विधायक से मिलने पहुंचे मरहा गांव के ग्रामीण। स्रोत: वीडियो।
November 6, 2026

नोटिस मिलने के बाद विधायक से मिलने पहुंचे मरहा गांव के ग्रामीण। स्रोत: वीडियो।
हसनगंज। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत हसनगंज के मजरा मरहा में करीब 40 मकानों को खाली करने के लिए राजस्व विभाग ने सरकारी जमीन बताकर खाली करने का नोटिस जारी कर दिया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने विधायक से मिलकर हस्तक्षेप की गुहार लगाई। विधायक ने एसडीएम से बात की और आर्थिक रूप से कमजोर इन परिवारों की मदद और निष्पक्ष जांच के लिए कहा है5
गांव के श्याम लाल, ब्रज लाल, घनश्याम, हुक्म चंद्र, जुग्गी लाल, सियादुलारी, राजेश, नरेंद्र कुमार, मोनू आदि ने विधायक ब्रजेश रावत को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि कई पीढ़ियों से गांव में मकान बनाकर रह रहे हैं। अब कुछ लोगों के इशारे पर लेखपाल ने जमीन को ग्राम समाज की बताते हुए मकान खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही एक जनप्रतिनिधि, सपा नेता के कारखास और राजस्व विभाग के कर्मचारी मकान की मरम्मत या सुधार कराने वालों से 20 से 50 हजार रुपये गुंडा टैक्स वसूलते हैं। जो लोग नहीं देते उन्हें राजस्व विभाग से नोटिस दिलाकर परेशान किया जाता है। विधायक ने बताया कि एडीएम और एसडीएम बात करके से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद और निष्पक्ष जांच व प्रशासनिक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।
एसडीएम शालिनी सिंह तोमर ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर बने मकानों को नोटिस जारी किया गया है। संबंधित लोगों के पास अपना पक्ष रखने के लिए न्यायालय है। बताया कि ग्रामीण ग्राम समाज की जमीन पर मकान बनाए हुए हैं, जो नियम विरुद्ध है। न्यायालय में सुनवाई के बाद तथ्यों के आधार पर उचित आदेश जारी किया जाएगा।
November 13, 2026
रितिक (फाइल फोटो) अचलगंज। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर बुधवार की शाम बाइक मवेशी से टकरा गई। इस हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि साथी की हालत गंभीर है। अचलगंज थाना क्षेत्र के भिल्लरखेड़ा गांव निवासी रितिक (18) पुत्र सौखी साथी प्रदीप (18) पुत्र सुमेर के साथ बुधवार की शाम करीब छह […]
November 13, 2026
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के बौनामऊ स्थित अजय ब्रिक फील्ड पर चौकीदार की संदिग्ध हालात में मौत के बाद परिजनों ने बुधवार की रात हंगामा किया। मुआवजे के लिए परिजनों ने शव ईंट-भट्ठे पर रख दिया। रातभर शव भट्ठे पर ही रखा रहा और पुलिस मौजूद रही। सुबह कार्रवाई के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार […]
November 13, 2026
संतोष शर्मा (फाइल फोटो) फतेहपुर चौरासी। पिपरिया गांव में किसान का शव बृहस्पतिवार की सुबह नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस की जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। थानाक्षेत्र के गांव पिपरिया निवासी संतोष शर्मा (47) खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। बृहस्पतिवार सुबह उनका शव घर […]
