बिहार:मुंगेर में तैयार हो रही थी नकली सिगरेट, दिल्ली में असली बताकर बेचने की थी तैयारी; दो गिरफ्तार – Fake Cigarette Racket Busted In Jamalpur, Two Smugglers Arrested With 2,400 Packs

पुलिस मामले की जांच में जुटी है
November 6, 2026

पुलिस मामले की जांच में जुटी है
मुंगेर में नकली सिगरेट तैयार कर उसे दिल्ली में असली ब्रांड के नाम पर बेचने वाले गिरोह का जमालपुर रेलवे स्टेशन पर भंडाफोड़ हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की अपराध आसूचना शाखा (सीआईबी) की टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर छापेमारी कर 2400 पैकेट नकली कैप्स्टन सिगरेट बरामद किए हैं। इस मामले में मुंगेर के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद सिगरेट की कीमत करीब 2 लाख 16 हजार रुपये आंकी गई है।
जानकारी के अनुसार, सीआईबी की टीम को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति ट्रेन संख्या 22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस से नकली सिगरेट की खेप लेकर दिल्ली जा रहे हैं। निरीक्षक एसके सुधा के नेतृत्व में टीम ने जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद दो जूट के बोरों और गत्ते के डिब्बों से सिगरेट के पैकेट बरामद हुए।
पढ़ें: 2011 के आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू प्रसाद को बड़ी राहत, सीवान की अदालत ने दी जमानत
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुबारकचक निवासी मोहम्मद परवेज खान (52) और मिर्जाचक निवासी मोहम्मद अली (28) के रूप में हुई है। जांच के दौरान सिगरेट के पैकेट की छपाई, रंग, जीएसटी विवरण और सिगरेट की गुणवत्ता में कई खामियां मिलीं। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने सिगरेट के नकली होने की बात स्वीकार की।
आरोपितों ने बताया कि उन्होंने यह खेप मुंगेर के मुर्गियाचक के पास एक व्यक्ति से खरीदी थी और इसे दिल्ली में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पहचान छिपाने के लिए सिगरेट की खेप को जिन बोरों में रखा गया था, उन पर विमल पान मसाला लिखा हुआ था।
इस मामले में जीआरपी ने कांड संख्या 90/26 दर्ज कर दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया है। पुलिस अब सिगरेट की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति और दिल्ली में इसके खरीदारों की पहचान करने में जुटी है। मामले में पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है।
November 13, 2026
बिहार के मुंगेर में छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय पर बड़ा हादसा हो गया। सदर प्रखंड के शंकरपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को स्नान करने के दौरान दो किशोर गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा किशोर गंगा की […]
November 12, 2026
बेगूसराय में दरिंदगी की शिकार महिला पर फिर हमला, पड़ोसी गिरफ्तार विस्तार बिहार के बेगूसराय जिले में सामूहिक दुष्कर्म की 30 वर्षीय पीड़िता को एक पड़ोसी द्वारा इमारत की छत से नीचे फेंकने का आरोप लगा है। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। […]
November 12, 2026
मुंगेर में सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली और फिर दोनों ने शादी कर ली। लेकिन नौ महीने बाद ही इस प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। हवेली खड़गपुर प्रखंड की बहिरा पंचायत अंतर्गत मानपुर गांव में 20 वर्षीय नवविवाहिता शिवांगी कुमारी का शव ससुराल स्थित कमरे में फंदे से लटका […]
