शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रायगढ़:तेज रफ्तार और बाईक में जोरदार भिंड़त, धनतेरस की खरीददारी करके गांव लौट रहे युवक की मौत – High-speed Collision Involving A Motorcycle; Young Man Returning To His Village After Dhanteras Shopping Dies
रायगढ़

रायगढ़:तेज रफ्तार और बाईक में जोरदार भिंड़त, धनतेरस की खरीददारी करके गांव लौट रहे युवक की मौत – High-speed Collision Involving A Motorcycle; Young Man Returning To His Village After Dhanteras Shopping Dies

November 6, 2026


High-speed collision involving a motorcycle; young man returning to his village after Dhanteras shopping dies.

सड़क हादसे में युवक की मौत

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की दोपहर रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग छोटा हाथी और बाईक की आमने-सामने जोरदार बाईक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम तेतला हाईस्कूल के सामने आज दोपहर तकरीबन ढाई बजे के आसपास तेज रफ्तार छोटा हाथी क्रमांक सीजी 13 एएक्स 7514 और बाईक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

बताया जा रहा है कि छोटा हाथी चंद्रपुर की तरफ से आ रहा था और बाईक सवार रायगढ़ से धनतेरस की खरीददारी कर अपने गांव लौट रहा था। इसी बीच यह घटना घटित हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में रामेश्वर मैत्री 35 साल, निवासी बड़े भंडार के सीने के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने की स्थिति में उसे तत्काल उपचार के लिये अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है।

बहरहाल सड़क हादसे की जानकारी के बाद पुसौर पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

सड़क हादसे में युवक की मौत

सड़क हादसे में युवक की मौत

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X