शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bhadohi News:समाजशास्त्र परिषद की उपाध्यक्ष बनीं श्रेया – Shreya Becomes Vice-president Of The Sociology Council
भदोही

Bhadohi News:समाजशास्त्र परिषद की उपाध्यक्ष बनीं श्रेया – Shreya Becomes Vice-president Of The Sociology Council

November 6, 2026


भदोही। नगर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को समाजशास्त्र विभाग की ओर से समाज शास्त्र परिषद का गठन किया गया। इस मौके पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजन की गईं। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर श्रेया मिश्रा, महामंत्री पद पर ऋषभ पाठक और कोषाध्यक्ष पद पर आरती यादव को नामित किया गया।

वहीं कक्षा प्रतिनिधियों में सरस्वती विश्वकर्मा, दीपा राय, लक्ष्मी यादव, काजल, अंतिमा प्रजापति, उजाला यादव को चुना गया। प्राचार्य प्रो. माया ने कहा कि समाज शास्त्र परिषद विद्यार्थियों को सामाजिक विषयों पर चिंतन, मनन एवं विचारों के आदान-प्रदान का अवसर देती है। साथ ही सामाजिक चेतना, संवेदनशीलता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

दहेज एवं महिला उत्पीड़न के कारण, परिणाम एवं समाधान व भाषण प्रतियोगिता में वृद्धावस्था समस्या नहीं, जीवन का सम्मानित पड़ाव में विद्यार्थियों ने उत्साह से प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में डॉ. शिखा तिवारी, डॉ.अंकिता तिवारी व डॉ.अमित तिवारी रहे। इस दौरान डॉ. रुस्तम अली, डॉ.रविंद्र कुमार पांडेय, डॉ.सुजीत कुमार सिंह, बृजेश कुमार, डॉ.विनोद कुमार भारती, डॉ.अनीश कुमार मिश्र, डॉ.ऋत्विक रंजन सिंह, डॉ.दिलीप कुमार बौद्ध, आशीष जायसवाल, पूनम द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X