शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार एमएलसी चुनाव:अनंत सिंह के विरोध के बावजूद नीतीश कुमार ने नीरज को दिया टिकट, जदयू की सूची में किसका नाम? – Jdu Names Mlc Candidates For Patna, Tirhut, Saran Darbhanga Mlc Election Nitish Kumar Patna Bihar Bihar News
भागलपुर

बिहार एमएलसी चुनाव:अनंत सिंह के विरोध के बावजूद नीतीश कुमार ने नीरज को दिया टिकट, जदयू की सूची में किसका नाम? – Jdu Names Mlc Candidates For Patna, Tirhut, Saran Darbhanga Mlc Election Nitish Kumar Patna Bihar Bihar News

November 6, 2026


JDU Names MLC Candidates for Patna, Tirhut, Saran Darbhanga MLC Election Nitish Kumar Patna Bihar Bihar News

बिहार विधान परिषद् चुनाव।

विस्तार

बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से जारी अधिसूचना में चार उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। जदयू की ओर से जारी सूची के मुताबिक पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अभिषेक झा जदयू के प्रत्याशी होंगे। इसके अलावा सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घनश्याम राय को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है।

सबसे चर्चित सीट पर अनंत सिंह के विरोध के बावजूद नीरज पर भरोसा

सबसे चर्चित सीट पटना स्नातक निर्वाचन की सीट है। यहां पर जदयू के ही दो नेताओं के बीच सियासी दंगल जारी है। मोकामा के विधायक अनंत सिंह इस सीट से एमएलसी नीरज कुमार का विरोध कर रहे थे। उन्होंने नीरज कुमार की हार तक दावा कर दिया था। अनंत सिंह नहीं चाहते थे कि नीरज को टिकट मिले। उन्होंने नीरज पर कई गंभीर आरोप तक लगाए थे। नीरज कुमार ने भी जवाब में अनंत सिंह पर हमला बोला था। काफी दिनों से दोनों के बीच घमासान चल रहा था। लेकिन, दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस मुद्दे पर भी बातचीत हुई। इसके बाद अनंत सिंह और नीरज कुमार को एक दूसरे पर आरोप लगाने से रोका गया। आज सारे विवादों को दरकिनार करते हुए आलाकमान ने नीरज कुमार पर फिर से भरोसा जताया है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X