शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:शादी के छह महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; दहेज हत्या का आरोप – Muzaffarpur Bihar And : New Married Women Died In Suspicious Condition Family Says Murder Dowry Demand
मुज़फ़्फ़रपुर

बिहार:शादी के छह महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; दहेज हत्या का आरोप – Muzaffarpur Bihar And : New Married Women Died In Suspicious Condition Family Says Murder Dowry Demand

November 6, 2026


Muzaffarpur Bihar and : new married women died in suspicious condition family says murder dowry demand

सांकेतिक

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना बसंतपुर उत्तरी पंचायत की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों ने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

मृतका की पहचान 21 वर्षीय पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी मई 2026 में सरैया थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी दिलीप पासवान से हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति बाइक, सोने का ब्रेसलेट और नकदी की मांग करने लगा था। पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कहने पर पिंकी को प्रताड़ित किया जाने लगा था।

पढ़ें: 2011 के आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू प्रसाद को बड़ी राहत, सीवान की अदालत ने दी जमानत

परिजनों ने आरोप लगाया है कि सास सुमंती देवी, देवर रितेश पासवान और परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर पिंकी की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए उसके शव को फंदे से लटका दिया। मृतका के मामा ने बताया कि शादी के बाद से ही पिंकी को लगातार परेशान किया जा रहा था। उसकी सास मोबाइल छीन लेती थी, जबकि पति अक्सर उसके साथ गाली-गलौज करता था। बाइक नहीं मिलने को लेकर भी उसे ताने दिए जाते थे।

मृतका के मामा ने आरोप लगाया कि पिंकी की हत्या के बाद शव को फंदे से लटका दिया गया। घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हैं। मायके वालों ने पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में सरैया थानाध्यक्ष सह प्रभारी पुलिस निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X