शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सुकेश चंद्रशेखर केस:कैसे हुई थी पहली मुलाकात? गिफ्ट में कार देने की हुई बात; नोरा ने कोर्ट में खोले कई राज – Nora Fatehi Testifies In Sukesh Chandrashekhar Extortion Case Reveals Leena Paul Offered Her A Car As Gift
बॉलीवुड

November 6, 2026

Nora Fatehi Testifies In Sukesh Chandrashekhar Extortion Case Reveals Leena Paul Offered Her A Car As Gift

सुकेश चंद्रशेखर केस

विस्तार

अदिति सिंह से 200 करोड़ की कथित रंगदारी वसूलने के आरोप में सुकेश और अन्य आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत मुकदमा चल रहा है। इसी मामले में आज एक्ट्रेस नोरा फतेही ने कोर्ट में गवाही दी और कई राज खोले। 

30 नवंबर को होगी अगली सुनवाई 

विशेष मकोका जज गगनदीप सिंह ने विशेष लोक अभियोजक अखंड प्रताप सिंह के जरिए नोरा का मुख्य बयान दर्ज किया। कोर्ट में गवाही के दौरान नोरा ने बताया कि वह चेन्नई में आयोजित एक चैरिटी कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं।

इस कार्यक्रम का आयोजन लीना मारिया पॉल ने किया था। नोरा ने बताया कि इस दौरान उनकी पहली मुलाकात लीना से हुई थी और सुकेश से पहली बार फोन पर बातचीत हुई थी। उनकी आगे की गवाही 30 नवंबर तक के लिए टाल दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X