शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कटनी:रिहायशी इलाके में बना था गैस सिलिंडरों का अवैध ठिकाना, 100 से ज्यादा भरी टंकियां जब्त; गोदाम सील – A Joint Team From The District Administration Seized Over 100 Filled Gas Cylinders In A Residential Area
कटनी

कटनी:रिहायशी इलाके में बना था गैस सिलिंडरों का अवैध ठिकाना, 100 से ज्यादा भरी टंकियां जब्त; गोदाम सील – A Joint Team From The District Administration Seized Over 100 Filled Gas Cylinders In A Residential Area

November 6, 2026


A joint team from the district administration seized over 100 filled gas cylinders in a residential area.

कटनी में भरे सिलिंडर जब्त

विस्तार

कटनी में रसोई गैस सिलिंडरों के अवैध भंडारण और नियमों के विपरीत वितरण का मामला सामने आया है। अशोक गैस एजेंसी के खिलाफ राजस्व, खाद्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रहवासी इलाके से 100 से अधिक भरे हुए गैस सिलिंडर जब्त किए हैं। वहीं एक अन्य स्थान पर बड़ी संख्या में सिलिंडर मिलने की आशंका पर गैस गोदाम को सील कर दिया गया है।

दरअसल, पूरी कार्रवाई कटनी शहर के वनस्वरूप वार्ड क्रमांक 30 की बताई गई है। जहां बरगवां इलाके स्थित एक खुले स्थान पर अशोक गैस एजेंसी के कर्मचारी भानु प्रताप बर्मन द्वारा बड़ी संख्या में भरे गैस सिलिंडर रखकर उपभोक्ताओं को वितरण किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके पर गैस वितरण के लिए कोई अधिकृत डिलीवरी वाहन भी मौजूद नहीं मिला। संयुक्त टीम ने इसे सुरक्षा मानकों और निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन मानते हुए 100 से अधिक सिलिंडरों की जब्ती की कार्रवाई की है। वहीं कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए संयुक्त टीम ने विवेकानंद वार्ड क्रमांक 38 स्थित गैस गोदाम पर भी छापेमार कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें-  ड्यूटी से लौटे हेड कॉन्स्टेबल की अचानक हुआ सीने में दर्द, अस्पताल में दम तोड़ा

बता दें बंद गैस गोदाम मिलने पर शटर के नीचे से वीडियोग्राफी कराई गई और अंदर बड़ी संख्या में भरे गैस सिलिंडर रखे दिखाई दिए। इसके अलावा एजेंसी का एक वाहन भी सिलिंडरों से भरा हुआ गोदाम के अंदर खड़ा मिला था। कार्रवाई के दौरान एजेंसी संचालक मौके पर नहीं मिले और बुलाने के बाद भी उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद राजस्व, खाद्य और पुलिस विभाग की टीम ने गोदाम को सील कर पंचनामा तैयार किया। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है। इस दौरान तहसीलदार आकाश नीरज, सहायक आपूर्ति अधिकारी यज्ञदत्त त्रिपाठी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुनील किरार, नागेश श्रीवास और पुलिस आरक्षक अजय तिवारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस सिलिंडरों के अवैध भंडारण और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X