शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उधमपुर

कैपेक्स कार्यों में तेजी लाएं, गुणवत्ता से न हो समझौता :डीसी – Jammu Kashmir News

November 6, 2026


डोडा। जिला विकास आयुक्त डोडा कृष्ण लाल ने शुक्रवार को जिला कैपेक्स बजट और विभिन्न फंडिंग घटकों के तहत जिले में चल रहे विकास कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित औपचारिकताएं जल्द पूरी कर विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।

डीसी कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित बैठक में कृष्ण लाल ने विभिन्न योजनाओं के तहत सेक्टरवार और ब्लॉकवार कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में टाइड और अनटाइड फंड, निर्वाचन क्षेत्र विकास निधि (सीडीएफ), सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड्स), सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, बीडीसी, पंचायती राज संस्थाओं के अनुदान और अन्य विकास कार्यक्रमों के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में लोक निर्माण विभाग (आरएंडबी), शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, शहरी स्थानीय निकाय समेत विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की स्थिति पर चर्चा हुई। प्रशासनिक स्वीकृति, टेंडर प्रक्रिया, कार्यों का आवंटन, लेटर ऑफ इंटेंट जारी करने, निर्माण कार्य शुरू करने और उन्हें समय पर पूरा करने की प्रगति का भी विस्तृत जायजा लिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X