Rudraprayag News:94 प्रतिशत यात्रियों ने लौटाए प्लास्टिक पैकेट और बोतलें – 94 Percent Of Passengers Returned Plastic Packets And Bottles
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में प्लास्टिक कचरे पर नियंत्रण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए संचालित डिजिटल डिपॉजिट रिफंड स्कीम को अच्छा रिस्पांस मिला है। अप्रैल से नवंबर 2026 तक योजना के तहत उपलब्ध कराए गए 4,37,550 क्यूआर कोड में से 4,10,078 पर रिफंड क्लेम किए गए। यह कुल क्यूआर कोड का करीब 94 प्रतिशत है। योजना के तहत प्लास्टिक की बोतल और अन्य पैकेजिंग सामग्री खरीदने पर यात्रियों से डिजिटल डिपॉजिट लिया जाता है। खाली बोतल या पैकेजिंग निर्धारित संग्रह केंद्रों पर लौटाने के बाद क्यूआर कोड के माध्यम से जमा राशि वापस मिल जाती है। इस व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों को प्लास्टिक कचरा खुले में फेंकने के बजाय संग्रह केंद्रों तक लौटाने के लिए प्रोत्साहित करना है। संवाद
