Hamirpur News:ट्रक की टक्कर से घायल मजदूर की मौत – Worker Injured After Being Hit By A Truck Dies

फोटो 06 एचएएमपी 13- मृतक संजय भुर्जी की फाइल फोटो। परिजन
– फोटो : Archive
November 6, 2026

फोटो 06 एचएएमपी 13- मृतक संजय भुर्जी की फाइल फोटो। परिजन
– फोटो : Archive
= आर्थिक तंगी बनी इलाज में बाधा, कानपुर रेफर होने के बावजूद परिजन नहीं ले जा सके
संवाद न्यूज एजेंसी
भरुआ सुमेरपुर। हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर की गुरुवार देर शाम घर पर मौत हो गई। आर्थिक तंगी के चलते परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर नहीं ले जा सके। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह कस्बे के मोक्षधाम में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
कस्बे में पुराने स्टेट बैंक के समीप रहने रामौतार ने बताया कि उसका पुत्र संजय भुर्जी (40) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार देर शाम वह मजदूरी करके साइकिल से घर लौट रहा था। पशु बाजार के समीप हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह असंतुलित होकर बगल से गुजर रहे ई-रिक्शा से टकराया और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके सीने में गंभीर चोटें आई थीं।
उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए कानपुर ले जाने की सलाह दी। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उसे कानपुर नहीं ले जा सके। गुरुवार देर शाम घर पर ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे पत्नी काजल और पुत्री सृष्टि को छोड़ गया है। शुक्रवार सुबह कस्बे के मोक्षधाम में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
November 13, 2026
गहरौली ( हमीरपुर)। मुस्करा थाने के गहरौली गांव में बुधवार रात फायरिंग से हड़कंप मच गया। अज्ञात लोगों ने गांव के होरी डाढे मोहल्ले में चार राउंड फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। मुस्करा थाना प्रभारी कौशल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई थी। रात में […]
November 13, 2026
मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र के इचौली व नायकपुरवा में एक सप्ताह बाद ग्रामीणों को पानी नसीब हुआ। पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने जल सत्याग्रह व धूल स्नान कर विरोध प्रदर्शन किया था। पेयजल की समस्या को अमर उजाला में बृहस्पतिवार के अंक में पानी न मिलने पर ग्रामीणों ने किया धूल से स्थान शीर्षक […]
November 13, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी गहरौली (हमीरपुर)। विकासखंड मुस्करा के गहरौली गांव में लो-वोल्टेज का हवाला देकर बंद किए नलकूप बृहस्पतिवार को अफसरों के पहुंचते ही चालू हो गए। एडीएम नमामि गंगे व बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने मौके पर रहकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराई। करीब 19 दिन बाद गांव की 20 हजार की आबादी को […]
