Shravasti News:डीएम ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक – Dm Held A Meeting Of The District Drinking Water And Sanitation Committee
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई। जिसमें जल जीवन मिशन के फेज-2 व फेज-5 तथा पूर्व निर्मित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों की प्राथमिकता से मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही कमी मिलने पर संबंधित अभियंता व कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
