शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Lakhimpur Kheri News:बिझौली के खिलाड़ियों ने मैदान में गाड़ा जीत का झंडा – The Players Of Bijhauli Planted The Flag Of Victory In The Field
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:बिझौली के खिलाड़ियों ने मैदान में गाड़ा जीत का झंडा – The Players Of Bijhauli Planted The Flag Of Victory In The Field

November 6, 2026


लखीमपुर खीरी। लालपुर स्टेडियम में बृहस्पतिवार को हुई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में न्याय पंचायत बिझौली ओवरऑल चैंपियन रही। वॉलीबाॅल में भी बिझौली की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को बीईओ हृदयशंकर लाल श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया। ये खिलाड़ी दीपावली के बाद होने वाली जिला क्रीड़ा रैली में हिस्सा लेंगे।

खेल शिक्षक नागेंद्र वर्मा की देखरेख में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक योगेश वर्मा के पुत्र आनंद वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। बालक सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कुबेर और बालिका वर्ग में प्रियंका सैनी प्रथम रहीं। 200 मीटर में सुहेल और बालिका वर्ग में प्रियंका, 400 मीटर में सावन सिंह तथा 600 मीटर में मोहित और बालिका वर्ग में शीला ने बाजी मारी। रंगोली में बिझौली और सुलेख में भल्लिया बुजुर्ग की टीमें प्रथम रहीं। कबड्डी में उदयपुर महेवा की टीम अव्वल रही और गोला फेंक में अमित प्रथम रहे।

प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से कृष्णा जायसवाल और बालिका वर्ग से फरहीन प्रथम रहीं। 100 मीटर में कृष्णा और बालिका वर्ग में महेक्शा ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी और लंबी कूद में करनपुर निबहा प्रथम रहा। सुलेख में सौभाग्य प्रथम रहीं।

प्रतियोगिता में सभी न्याय पंचायतों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक शिवसरन, सत्येंद्र यादव, अरुण वर्मा, बृजेंद्र वर्मा, राकेश यादव और भूपक मिश्र रहे। मंच संचालन और लेखन का दायित्व उत्तम पांडेय, नीरज वर्मा और रिसाल अंसारी ने संभाला। आयोजन में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रजनीश वर्मा, यूपीएस अध्यक्ष उमाशंकर त्रिवेदी, मंत्री चंद्रशेखर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, गुणवत्ता समन्वयक मृत्यंजय रमेश वर्मा, अनिल वर्मा और वेद यादव का विशेष सहयोग रहा।

वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे। संवाद

वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X