Ballia News:रोजगार मेले में 643 युवाओं को मिला नौकरी का ऑफर – 643 Youths Received Job Offers At The Job Fair

बांसडीह में आयोजित रोजगार मेला में आफर लेटर प्राप्त करने वाले युवाओं के साथ अतिथिगण। सूचना विभ
November 6, 2026

बांसडीह में आयोजित रोजगार मेला में आफर लेटर प्राप्त करने वाले युवाओं के साथ अतिथिगण। सूचना विभ
बांसडीह। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शुक्रवार का दिन खुशियां लेकर आया। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बांसडीह में आयोजित वृहद रोजगार मेले में 643 युवाओं को नौकरी का अवसर मिला। रोजगार पाने की उम्मीद लेकर पहुंचे करीब दो हजार अभ्यर्थियों में से निजी क्षेत्र की 26 कंपनियों ने साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया के बाद योग्य युवाओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए।
जिला सेवायोजन अधिकारी विवेकानंद सिंह ने बताया कि मेले में अदानी सोलर, फ्लिपकार्ट, अतुल ऑटोमोबाइल, उत्कर्ष बैंक, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, केल्विन पाइप, विशाल बियरिंग, एमआरएफ टायर्स और सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिक समेत 26 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, तकनीकी दक्षता, कौशल और अनुभव के आधार पर साक्षात्कार लिया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को नौकरी के ऑफर लेटर दिए गए।
युवाओं को कौशल विकास के लिए किया प्रेरित
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा और बांसडीह विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने और अपने कौशल को लगातार विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का बेहतर अवसर उपलब्ध कराते हैं। रोजगार मेले के सफल आयोजन में सहायक सेवायोजन अधिकारी विकास कुमार, महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिल्पी श्रीवास्तव, प्रबंधक डॉ. विनोद सिंह और खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा सहित सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन रोहित पाठक ने किया।
November 13, 2026
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे।संवाद बलिया। गाजीपुर-बलिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के दूसरे फेज को 30 नवंबर तक ट्रायल के लिए खोलने की तैयारी तेज हो गई है। इसके शुरू होने से बलिया शहर के लोगों को भी एक्सप्रेसवे पर चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी। सागरपाली के पास नौ करोड़ रुपये की लागत से संपर्क मार्ग बनाया जा रहा है। […]
November 13, 2026
बलिया / नरहीं। छठ महापर्व पर खरीदारी और महानगरों से घर लौट रहे लोगों की भीड़ के चलते जिले की सड़कों पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। बृहस्पतिवार को यूपी-बिहार सीमा के भरौली गोलंबर पर बुधवार रात 11 बजे से बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे तक महाजाम लगा रहा। इसमें 1400 से अधिक छोटे-बड़े वाहन […]
November 13, 2026
बलिया। भोजपुरी अभिनेता एवं बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे भरण-पोषण के मुकदमे में बृहस्पतिवार को अपर प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान ज्योति सिंह न्यायालय में उपस्थित हुईं, जबकि पवन सिंह अनुपस्थित रहे। उनकी ओर से अधिवक्ता ने पक्ष रखा। सुनवाई के […]
