शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Firozabad News:दो सिपाहियों की हत्या व बवाल मामले में हटाई एक धारा, सीजेएम कोर्ट में होगा ट्रायल – One Charge Dropped In The Case Involving The Murder Of Two Police Constables And The Subsequent Unrest; Trial To Be Held In The Cjm Court
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:दो सिपाहियों की हत्या व बवाल मामले में हटाई एक धारा, सीजेएम कोर्ट में होगा ट्रायल – One Charge Dropped In The Case Involving The Murder Of Two Police Constables And The Subsequent Unrest; Trial To Be Held In The Cjm Court

November 6, 2026


One charge dropped in the case involving the murder of two police constables and the subsequent unrest; trial to be held in the CJM court.

सांकेतिक 
– फोटो : सांकेतिक

फिरोजाबाद। साल 2014 में रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुई दो सिपाहियों की हत्या के बाद बवाल और पुलिस जीप में आग लगाने के प्रयास से जुड़े मामले में कोर्ट ने एक अहम आदेश दिया है। एडीजे/एफटीसी-2 कोर्ट ने इस मामले से जुड़ी एक गंभीर धारा को बदल दिया है, जिससे अब इस केस की सुनवाई सेशन कोर्ट के बजाय मजिस्ट्रेट कोर्ट में होगी।

वर्ष 2014 में थाना रामगढ़ क्षेत्र में बदमाशों ने दो सिपाहियों गिर्राज किशोर और दिनेश प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद जब दोनों सिपाहियों की मौत हो गई, तो उनके परिजन और भीड़ सुभाष तिराहा पर जमा हो गई और सड़क पर जाम लगा दिया। आरोप है कि जब पुलिस समझाने गई तो भीड़ ने पथराव किया और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान थाना खैरगढ़ की एक जीप के शीशे तोड़कर उसमें आग लगाने की कोशिश भी की गई थी, जिसे पुलिस ने तुरंत बुझा लिया था।

इस मामले में पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान आरोपियों के वकीलों ने दलील दी कि जीप में आग लगाने के प्रयास को कानून की धारा 436 के तहत नहीं रखा जा सकता, क्योंकि धारा 436 तब लगती है जब किसी रिहायशी घर, इमारत या मंदिर जैसी जगह को पूरी तरह नुकसान पहुंचाया जाए। अदालत ने कानून के नियमों और उच्च न्यायालय के पुराने फैसलों का अध्ययन करने के बाद यह माना कि पुलिस जीप को नुकसान पहुंचाने का यह मामला धारा 435/511 के अंतर्गत यानी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है।

इसलिए कोर्ट ने मामले से धारा 436 हटाकर उसे संशोधित कर दिया है। चूंकि मामले में बची हुई सभी धाराएं अब मजिस्ट्रेट कोर्ट के दायरे में आती हैं, इसलिए सत्र न्यायालय ने इस पूरे मुकदमे की पत्रावली को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में ट्रांसफर कर दिया है। अदालत ने सभी 26 अभियुक्तों को आगामी 26 नवंबर 2026 को सीजेएम कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X