योग टीचर से अमेरिका में विधायक बनने तक का सफर, बुलंदशहर की सबा हैदर ने रचा इतिहास
योग टीचर से अमेरिका में MLA बनने तक का सफर, बुलंदशहर की सबा हैदर ने रचा इतिहास
Last Updated:
अमेरिका के मिड टर्म चुनाव में बुलंदशहर से जुड़ी सबा हैदर ने इलिनॉय के 84वें हाउस डिस्ट्रिक्ट से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है. वह इलिनॉय विधानसभा के लिए चुनी जाने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बन गई हैं. उनके माता-पिता गाजियाबाद में ही रहते हैं और उनकी स्कूलिंग भी गाजियाबाद से हुई. 2007 में शादी के बाद वह अमेरिका पहुंचीं और फिर वहां के लोगों में घुलमिल गईं.
बुलंदशहर की रहने वाली सब हैदर अमेरिका में हाउस डिस्ट्रिक्ट चुनाव में विजयी हुई हैं. फोटो- @AMUNetwork/X
अमेरिका के मिड टर्म चुनाव में भारत वंशियों ने जमकर डंका बजाया है. इस चुनाव में कम से कम 30 भारतीय अमेरिकी विजयी हुए हैं. इनमें उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से जुड़ी सबा हैदर का नाम भी है. उन्होंने इलिनॉय के 84वें हाउस डिस्ट्रिक्ट से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. वह इलिनॉय की विधानसभा के लिए चुनी जाने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बन गई हैं. अमेरिका में कभी योग टीचर रहीं सबा ने स्थानीय राजनीति से शुरुआत की और अब राज्य की राजनीति तक पहुंच गई हैं. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से वाइल्डलाइफ साइंस में गोल्ड मेडल हासिल करने से लेकर अमेरिकी विधायक बनने तक का उनका सफर दिलचस्प है. आखिर कौन हैं सबा हैदर और कैसे उन्होंने अमेरिका में यह मुकाम हासिल किया?
सबा हैदर का परिवार बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद कस्बे से ताल्लुक रखता है. उनके पिता सैयद अली हैदर पेशे से इंजीनियर रहे हैं. बाद में परिवार गाजियाबाद में बस गया. सबा की शुरुआती पढ़ाई गाजियाबाद के होली चाइल्ड स्कूल में हुई. इसके बाद उन्होंने राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की. उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का रुख किया. यहां से उन्होंने वाइल्डलाइफ साइंस में एमएससी की. वहां उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया.
उनकी मां चांदनी के मुताबिक सबा बचपन से ही बहस और भाषण प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती थीं. सार्वजनिक मुद्दों पर उनकी दिलचस्पी भी शुरू से थी. हालांकि, उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि वन्यजीव विज्ञान की पढ़ाई करने वाली यह लड़की एक दिन अमेरिका की राजनीति में अपनी पहचान बनाएगी.
2007 में शादी फिर अमेरिका का सफर
सबा ने 2006 में बुलंदशहर के रहने वाले कंप्यूटर साइंस इंजीनियर अली काजमी से शादी की. इसके अगले साल यानी 2007 में वह पति के साथ अमेरिका चली गईं. परिवार ने शिकागो के आसपास इलिनॉय में अपना नया ठिकाना बनाया. उनके दो बच्चे हैं. अमेरिका पहुंचने के बाद सबा ने योग शिक्षक की ट्रेनिंग ली और सर्टिफायड योग ट्रेनर बनीं. उन्होंने कॉलेज के छात्रों से लेकर कॉरपोरेट क्षेत्र में काम करने वाले लोगों तक को योग सिखाया.
इस काम के दौरान उनका अलग-अलग समुदायों के लोगों से संपर्क बढ़ा. वह सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय पहलों से भी जुड़ने लगीं. धीरे-धीरे उन्होंने उस समुदाय में अपनी जगह बनाई, जहां वह अपने परिवार के साथ रहने आई थीं. अपने चुनाव प्रचार के दौरान सबा ने कहा था कि जिस समुदाय ने उन्हें और उनके परिवार को इलिनॉय में घर बनाने में मदद की, अब वह उसी समुदाय को कुछ लौटाना चाहती हैं.
From county board member to Illinois State House 🎉 Congratulations to Saba Haider on winning her election in House District 84 https://t.co/C1M0AvVqBM
