शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हॉकी इंडिया:चुनाव पर ओडिशा हाईकोर्ट ने लगाई रोक, 5 दिसंबर को होने थे मतदान; जानें क्या है पूरा मामला – Odisha High Court Stays Hockey India Elections; Voting Was Scheduled For December 5
खेल

हॉकी इंडिया:चुनाव पर ओडिशा हाईकोर्ट ने लगाई रोक, 5 दिसंबर को होने थे मतदान; जानें क्या है पूरा मामला – Odisha High Court Stays Hockey India Elections; Voting Was Scheduled For December 5

November 6, 2026


Odisha High Court stays Hockey India elections; voting was scheduled for December 5

हॉकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : Adobestock

विस्तार

ओडिशा हाईकोर्ट ने शुक्रवार को हॉकी इंडिया के चुनाव पर रोक लगा दी। ये चुनाव 5 दिसंबर को होने वाले थे। अदालत ने हॉकी इंडिया की ओर से हॉकी ओडिशा को जारी कारण बताओ नोटिस पर भी रोक लगा दी है। इस नोटिस में राज्य संघ को स्थायी सदस्य से सहयोगी सदस्य बनाने का प्रस्ताव दिया गया था।

जस्टिस आरके पटनायक की एकल पीठ ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह अंतरिम आदेश दिया। याचिका में हॉकी इंडिया की 6 अक्तूबर को हुई 120वीं कार्यकारी समिति की बैठक के कार्यवृत्त और 7 अक्टूबर को जारी कारण बताओ नोटिस को चुनौती दी गई थी। हॉकी ओडिशा ने अपनी याचिका में दलील दी थी कि कारण बताओ नोटिस कानूनी रूप से टिकाऊ नहीं है, क्योंकि हॉकी इंडिया की मौजूदा कार्यकारी समिति का कार्यकाल 30 सितंबर को ही समाप्त हो चुका था। मामले की अंतिम सुनवाई 9 दिसंबर को होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X