शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बारां में चरागाह से कब्जा हटाने की मांग:कलेक्ट्रेट में दाल-बाटी बनाई, कलेक्टर की कार के सामने लगाई ढोक – Demand For Removal Of Encroachment From Pasture In Baran Dal-bati Prepared In The Collectorate
बारां

बारां में चरागाह से कब्जा हटाने की मांग:कलेक्ट्रेट में दाल-बाटी बनाई, कलेक्टर की कार के सामने लगाई ढोक – Demand For Removal Of Encroachment From Pasture In Baran Dal-bati Prepared In The Collectorate

November 6, 2026


Demand for removal of encroachment from pasture in Baran Dal-bati prepared in the Collectorate

बारां में किसानों का अनोखा आंदोलन

विस्तार

बारां जिला मुख्यालय पर चरागाह भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग को लेकर सहरोद गांव के किसानों ने अनोखे तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में दो दिन से धरने पर बैठे ग्रामीणों ने बुधवार शाम वहीं दाल-बाटी बनाई। इसके बाद कलेक्ट्रेट के दरवाजे, भगवान गणेश और वहां खड़ी जिला कलेक्टर की सरकारी कार को दाल-बाटी का भोग लगाया। एक प्रदर्शनकारी ने कलेक्टर की कार के सामने सिर झुकाकर ढोक भी लगाई। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

चरागाह भूमि पर कब्जे का आरोप

ग्राम पंचायत सहरोद क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ चरागाह भूमि है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के प्रभावशाली लोगों ने पिछले 20 से 25 वर्षों से इस भूमि के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों के मुताबिक, इससे मवेशियों के लिए चारे की समस्या खड़ी हो गई है। कुछ लोगों पर खेतों तक जाने वाले रास्तों पर भी कब्जा करने का आरोप है, जिससे किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में परेशानी होती है।

पढे़ं: निकाय चुनाव से पहले अजमेर भाजपा में सियासी भूचाल, पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने छोड़ी पार्टी

एक सप्ताह पहले दिया था ज्ञापन

धरने पर बैठे ग्रामीण सत्यप्रकाश नागर ने बताया कि किसानों ने करीब एक सप्ताह पहले प्रशासन को प्रार्थना पत्र और ज्ञापन देकर चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। फिलहाल किसान धरना स्थल पर ही खाना बना रहे हैं।

भूख हड़ताल की चेतावनी

ग्रामीणों ने कहा कि जब तक चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। सुनवाई नहीं होने पर किसानों ने भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी भी दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X