Lalitpur News:सहरिया परिवारों को एसडीएम और सीओ ने बांटे उपहार – Sdm And Co Distributed Gifts To Sahariya Families
पाली। दिवाली के त्योहार पर सहरिया जनजाति के परिवारों की खुशियों में शामिल होने के लिए तहसील प्रशासन ने विशेष पहल की। उपहार पाकर सहरिया समुदाय के लोगों के चेहरे खिल उठे।
एसडीएम पाली घनश्याम भारतीय, क्षेत्राधिकारी राजेश श्रीवास्तव, तहसीलदार अरसलान उर रशीद और नायब तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव गांव-गांव पहुंचे। उन्होंने सहरिया परिवारों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उपहार भेंट किए। इस दौरान बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। एसडीएम घनश्याम भारतीय ने कहा कि दिवाली खुशियों और आपसी प्रेम का त्योहार है। हर परिवार को यह पर्व शांति और उल्लास के साथ मनाने का अवसर मिलना चाहिए। प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे। सीओ राजेश श्रीवास्तव ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और सुरक्षित तरीके से दिवाली मनाने की अपील की। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक रामकुमार तिवारी और संबंधित गांवों के प्रधान मौजूद रहे।
