शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महाराजगंज

Maharajganj News:एक के खिलाफ छेड़खानी का प्राथमिकी दर्ज – Fir Registered Against One Person For Molestation

November 7, 2026


महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासिनी महिला ने गांव के ही एक युवक पर बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पीड़िता की मां के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब नौ बजे उनकी बेटी स्कूल जा रही थी। रास्ते में एक स्कूल के पास गांव के ही विकलेश सैनी ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

इस संबंध में एसओ कुंअर गौरव सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उक्त युवक के खिलाफ छेड़खानी और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X