शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कौशांबी

Kaushambi News:त्योहार पर घर लौटना हुआ मुश्किल, ट्रेनों में सीटें फुल – Difficult To Return Home On Festival, Seats In Trains Full

November 7, 2026


त्योहारों पर दिल्ली समेत दूसरे शहरों में नौकरी करने वाले कौशाम्बी जिले के लोगों के लिए घर लौटना मुश्किल हो गया है। दीपावली और छठ पूजा पर घर आने की तैयारी कर रहे यात्रियों को ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस में पूरे नवंबर माह तक आने और जाने दोनों तरफ टिकट उपलब्ध नहीं हैं। इस ट्रेन में यात्रियों के पास तत्काल टिकट का ही सहारा बचा है। महाबोधि एक्सप्रेस में भी पूरे महीने नो रूम की स्थिति बनी हुई है। वहीं शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन में 13 नवंबर तक एसी श्रेणी में करीब 15 और स्लीपर श्रेणी में 80 से 100 तक वेटिंग चल रही है।

इसके अलावा प्रयागराज स्पेशल ट्रेन में 16 नवंबर तक टिकट उपलब्ध नहीं हैं। रीवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में भी छठ पूजा तक 60 से 70 तक वेटिंग चल रही है। ऐसे में त्योहार पर घर पहुंचने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से लोगों को तत्काल टिकट और अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X